फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When the car was snatched, the young man committed suicide by taking a shot of sulfas.

गाड़ी छीनी तो युवक ने सल्फास की गोली खाकर दी जान

Mon, 06 Jun 2022 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
When the car was snatched, the young man committed suicide by taking a shot of sulfas.
रोहतक। चांदी गांव के एक युवक ने रविवार को बोहर गांव के स्टेडियम में सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की गाड़ी भी मौके से गायब मिली। मृतक के भाई की शिकायत पर अर्बन थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और गाड़ी छीनने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चांदी गांव निवासी प्रवीन कुमार ने दी शिकायत में बताया कि उसके पास दोपहर 1:30 बजे उसके चाचा के लड़के प्रतीक का फोन आया कि उसके भाई रवि ने बोहर गांव के स्टेडियम में सल्फास की गोली खा लिया है। सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे वहां रवि अकेला पड़ा हुआ था। उसे पीजीआई लेकर गए जहां रवि ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रवि के पास एक गाड़ी भी थी जो मौके पर नहीं मिली। उसके पास सिर्फ उसका फोन मिला। फोन के व्हाट्सएप पर दो-तीन अंजान नंबरों से वॉयस मैसेज और रिकार्डिंग भेज रखी हैै कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं। रिकार्डिंग सुनने पर पता चला कि ये युवक रवि से गाड़ी छीन कर ले गए हैं जिस वजह से रवि ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed