फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When I was stopped from coming on hookah, there was an argument, four youths arrested

हुक्के पर आने से रोका तो हुई थी कहासुनी, चारों युवक गिरफ्तार

Tue, 25 Jan 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
When I was stopped from coming on hookah, there was an argument, four youths arrested
रोहतक। सुनारिया गांव में हुक्के पर कहासुनी के बाद फायरिंग के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों अंकित उर्फ मास, रविन्द्र उर्फ बिन्द्र, नवीन व आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि गांव के युवक रवि ने शिकायत दी थी कि 22 जनवरी को वह दुकान से पैदल अपने घर जा रहा था। रास्ते में गली में गांव के अंकित उर्फ मास, रविन्द्र उर्फ बिन्द्र, नवीन व आशीष ने आकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर रवि के परिजन बाहर गली में आए तो अंकित उर्फ मास हवाई फायर कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की तो पता चला कि रविंद्र व नवीन रवि के घर जब हुक्का पी रहे थे, तब रवि के साथ उनकी कहासुनी हो गई। रवि ने दोनों को घर न आने के लिए कहा था। उस समय तो आरोपी रविंद्र व नवीन चले गए। बाद में रवि को गली में दबोच लिया और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed