फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When complaint was made to SP, police filed report of assault

Rohtak News: एसपी से की शिकायत तो पुलिस ने की मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 Aug 2024 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
When complaint was made to SP, police filed report of assault
रोहतक। थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस के खिलाफ बालंद गांव निवासी एक पीड़िता ने दी है कि पुलिस ने मारपीट करने वाले लोगों से मिलकर उनकी शिकायत को गुम कर दिया। इतना ही नहीं पीड़िता के असली नाम की जगह दूसरा नाम लिख दिया। पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बालंद निवासी पूनम ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया कि 20 जुलाई को बालंद गांव निवासी आशीष, सोनिया, जिले, राज आदि ने उनके घर में घुसकर लाठी-डंडे और चाकू से हमलकर उन्हें और उनके पति बलजीत और बेटे गौरव को घायल कर दिया था। उनके सिर और माथे आदि पर चोटें आई थीं और 8-10 टांके आए थे। आसपास के लोगों के आने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस घटना की शिकायत थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को सह देते हुए उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बल्कि डीडीई करके खानापूर्ति कर ली और वह भी पूनम पत्नी बलजीत के बजाय पूजा पत्नी बलजीत के नाम से दर्ज की थी। जब पीड़िता को दोबारा आरोपियों ने धमकी दी तो पुलिस से पूछा गया कि उनकी रिपोर्ट पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इस पर पुलिस ने बताया कि उनकी डीडीई ही काटी गई थी। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई और उसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज हो सकी। हालांकि पुलिस इस घटना को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है और प्रकरण की जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed