फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When asked to vacate the house, there was a threat of getting trapped in the case

मकान खाली करने को कहा तो मिली केस में फंसाने की धमकी

Thu, 10 Dec 2020 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
When asked to vacate the house, there was a threat of getting trapped in the case
रोहतक। शहर की राजेंद्रा कॉलोनी के मकान को खाली करने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिवाजी थाना पुलिस ने भिवानी के बौंद कलां निवासी सुशील अग्रवाल की शिकायत पर उसके ही गांव के रामफल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बौंद कलां निवासी सुशील अग्रवाल ने बताया कि उसने राजेंद्रा कॉलोनी में 2014 में प्लाट खरीदा था। इसके बाद वहां मकान बनाकर अपनी की गांव के रामफल को देखभाल के लिए रहने दिया। 11 नवंबर को जब मकान पर आया तो उसने गांव के युवक से कहा कि मकान खाली कर दे अब वह खुद अपने मकान की देखभाल करेगा। आरोप है कि इस दौरान रामफल ने मकान खाली करने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने उसे सुसाइड नोट लिखकर फंसाने और दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि यह मकान अब हमारा है अब हम कहीं नहीं जाएंगे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed