फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Western Disturbance increased the coolness, chances of drizzle tomorrow

पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंडक, कल बूंदाबांदी की संभावना

Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Western Disturbance increased the coolness, chances of drizzle tomorrow
बुधवार को दिनभर छाई रही धुंध। दोपहर बाद 2:40 बजे सुभाष चौक पर कुछ इस तरह दिखा मौसम का नजारा। संवाद
दिसंबर की शुरुआत में ही पश्चिमी विक्षोभ ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को वातावरण में छाई हल्की धुंध व स्मॉग की चादर के चलते सूर्यदेव दिखाई नहीं दिए। इसका असर यह रहा कि दिन में ही ठंडक बढ़ गई और लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में थोड़ी समस्या महसूस हुई।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर वीरवार को भी रहेगा। इसके चलते अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री व न्यूनतम 11.8 डिग्री रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के उत्तर-दक्षिण क्षेत्रों में शुक्रवार को कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ पांच व छह दिसंबर को आने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से पांच दिसंबर की रात्रि व छह दिसंबर को राज्य में बादल छाए रहेंगे व तेज हवाओं एवं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed