{"_id":"6941b986a0e43e045a033cfb","slug":"welcomed-the-winners-of-the-national-yoga-championship-rohtak-news-c-17-roh1020-779035-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नेशनल योग चैंपियनशिप के विजेताओं का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नेशनल योग चैंपियनशिप के विजेताओं का स्वागत किया
Wed, 17 Dec 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
26...राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए सम्मान समारोह के मुख्य
रोहतक। अमृतसर के बीबीके कॉलेज ऑफ वूमेन में 13 व 14 दिसंबर को सिख गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 7वीं नेशनल योग चैंपियनशिप में हरियाणा प्रदेश के योग खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके पदक जीते थे। मंगलवार को जिले में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
योगा कोच डॉक्टर जनक राज ने बताया कि प्रतियोगिता में आरव सिंह ने अंडर-10 वर्ष बॉयज वर्ग में ट्रेडिशनल योग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल, आदर्श ने अंडर-14 वर्ष बॉयज वर्ग में गोल्ड मेडल एवं आर्टिस्टिक सोलो इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।
राज नंदन ने अंडर-16 वर्ष बॉयज वर्ग में ट्रेडिशनल योग इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। दियाक्षा ने अंडर-8 वर्ष गर्ल्स वर्ग में ट्रेडिशनल योग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल व आर्टिस्टिक सोलो इवेंट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। ये चारों खिलाड़ी प्रेम नगर स्थित जनक राज योग स्टूडियो में नियमित रूप से योग खेल का व्यवस्थित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
बतौर मुख्य अतिथि जिला सहायक शिक्षा अधिकारी खेल सेवानिवृत्त अनिल हुड्डा ने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता उनके कठोर अभ्यास, माता-पिता के सहयोग और कोच डॉ. जनक राज के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर व कोच रणबीर हुड्डा भी मौजूद रहे।