फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   beautiful scene of nature via clouds and water in fields, video viral

अनोखी घटना: रोहतक के किलोई में खेतों में बना जलस्तंभ, पानी खींचते बादलों की वीडियो वायरल

Sat, 25 Jul 2020 03:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
beautiful scene of nature via clouds and water in fields, video viral
खेतों से पानी खींचते दिखे बादल - फोटो : अमर उजाला
रोहतक के गांव किलोई में प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां के खेतों में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जलस्तंभ बना। इस दौरान बादल जमीन से पानी खींचने नजर आए। गांव के कुछ किसानों ने इसका वीडियो वायरल किया है। स्थानीय किसान बलवान पुत्र हुकम सिंह गांव किलोई ने बताया कि शिव मंदिर से आगे नहरों की ओर दोपहर साढ़े 12 बजे खेतों में मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जलस्तंभ का फैलाव करीब एक एकड़ से ज्यादा था। पानी ऊपर उठता दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


यह देख सब वहां से दूर भागने लगे। यह करीब 20 एकड़ तक आगे बढ़ा और सड़क पर आकर खत्म हो गया। यह प्रक्रिया दस से 15 मिनट तक चली। उन्होंने कहा कि जलस्तंभ के साथ धान के पौधे भी चले गए। दो शीशम के पेड़ भी उखड़ गए। उन्होंने कहा कि अब उन्हें धान की पौध मिलने में दिक्कत आएगी। यह पौध भी दो हजार रुपये एकड़ किसी से खरीदी थी। किसान बलवान ने बताया कि चंद्र, गोफी, धर्मपाल, कृष्ण, रामभज, देवेंद्र, बलवान, बलबीर के करीब 20 एकड़ में नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


बादलों के विपरीत हवा चलने से बनता है जलस्तंभ
मौसम एक्सपर्ट नवदीप दहिया ने बताया कि यह पानी बादलों में जाकर मिल जाते हैं। जैसे बादल बनते हैं वैसे ही यह प्रक्रिया होती है। जलस्तंभ हवा की वजह से बनता है। जब आसमान में सक्रिय बादलों का निर्माण होता है तो उसी समय यह क्रिया होती है। बादल जिस तरफ से आ रहे हैं उससे विपरीत की हवा आने पर यह बनते हैं। जब हवा एक गोलाई में ऊपर उड़ती है। तभी ये बनता है। ज्यादातर जलस्तंभ ताकतवर नहीं होते। यह 20 मिनट तक ही रहते हैं। भारत में यह कम ही देखने को मिलते हैं, लेकिन यह प्राकृतिक क्रिया है और अधिक नमी होने पर देखने को मिल सकती है। इससे जलाशय का पानी ऊपर को खींचने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आपदा प्रबंधन के जिला समन्वयक सौरभ धीमान ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं आई। अमर उजाला ने उनको किसानों द्वारा दिया गया वीडियो उपलब्ध करा दिया है। जिस पर उनका कहना है कि वह अभी दिल्ली के वैज्ञानिकों से कन्फर्म करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed