फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Water tanks in tanks of Jalghar-1, having to supply tankers when supply is not available

जलघर-1 के टैंकों में सिर्फ एक फुट तक पानी, सप्लाई नहीं होने पर मंगवाने पड़ रहे टैँकर

Wed, 01 Jul 2020 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Water tanks in tanks of Jalghar-1, having to supply tankers when supply is not available
गर्मी बढ़ते ही शहर में पेयजल संकट गहराने लगा है। पुराने शहर के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार शाम, मंगलवार सुबह व शाम नलों में पानी नहीं आया। इसके अलावा माडल टाउन, झंग कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, खोखराकोट इलाके के लोग टैंकर मंगवाकर काम चला रहे हैं। हालत यह है कि मंगलवार शाम तक सोनीपत स्टैंड स्थित जलघर नंबर एक में वाटर टैंकों में मात्र 1 फुट पानी ही बचा था। उम्मीद थी कि जेएलएन में 30 जून को पानी आ जाएगा, लेकिन अब सिंचाई विभाग का कहना है कि नहर की पटरियों पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस कारण 2 जुलाई को पानी छोड़ा जाएगा। जलसंकट के कारण मेयर मनमोहन गोयल ने सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर से बात करके 100 क्यूसेक अतिरिक्त पानी भालौठ ब्रांच में छोड़ने की मांग की है, जिसके मंगलवार रात तक आने की संभावना है। उधर, पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों का कहना है कि नहर आने तक पेयजल सप्लाई में कोई कटौती नहीं की जा रही है। जेएलएन में पानी आने तक काम चल जाएगा।
विज्ञापन

शहर की आबादी 5.12 लाख है, जिसकी प्यास बुझाने के लिए पब्लिक हेल्थ की तरफ से तीन वाटर वर्क्स चालू हालत में हैं। सोनीपत स्टैंड स्थित जलघर नंबर 1 से पुराने शहर की प्यास बुझाई जाती है, लेकिन 21 जून से जेएलएन व भालौठ ब्रांच में पानी नहीं आ रहा है। सोनीपत स्टैंड स्थित जलघर के तीनों टैंकों की सफाई करवाकर पानी स्टोरेज की क्षमता बढ़ाने का प्लान था। नगर निगम ने लाखों रुपये खर्च कर टैंकों की मिट्टी तो निकलवा दी, लेकिन पब्लिक हेल्थ का नाला साफ न होने के कारण ज्यादा पानी स्टोर नहीं हो सका।
विज्ञापन

तेज कॉलोनी में गंदा पानी आ रहा है, जबकि हनुमान कॉलोनी में टैंकर से काम चलाया जा रहा है। एसडीओ को शिकायत भेज चुका हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। खोखराकोट एरिया में तो लोग नरकीय जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आजाद डाबला, ससुर पूर्व मेयर रेनू डाबला।
झंग कॉलोनी व माडल टाउन में पहले ही पानी की दिक्कत थी। सोमवार शाम व मंगलवार सुबह पानी नहीं आया। किसी तरह सबमर्सिबल के पानी से काम चला रहे हैं। लोगों के लगातार पेयजल संकट को लेकर फोन आ रहे हैं।
- अशोक खुराना, पूर्व पार्षद नगर निगम
पुराने शहर में तीन समय से कई एरिया में पानी नहीं आया। कायस्थान मोहल्ला, शौरा कोठी, बाबरा मोहल्ला, किला मोहल्ला, प्रताप चौक, कलालान मोहल्ला, चमेली मार्केट, बांस गेट, सुफियान वाली गली व खातियान वाली गली में पानी नहीं आया।
- नरोतामल भटनागर, पूर्व पार्षद नगर निगम
भालौठ ब्रांच में 100 क्यूसेक पानी छुड़वाया
29 जून की बजाय अब 2 जुलाई को जेएलएन में पानी आने की संभावना है। मंगलवार को सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर से बात की। इसके बाद खूबड़ू के पास से भालौठ ब्रांच में 100 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके रात को रोहतक पहुंच जाने की संभावना है। तब तक पानी के समय में कुछ कटौती की गई है।

- मेयर मनमोहन गोयल, नगर निगम
नहर में पानी 2 जुलाई की सुबह आएगा। इससे पहले नहर में पानी को स्टॉप कर रखा है। 100 क्यूसेक पानी मंगलवार को नहर में छुड़वाया गया है। इसलिए पानी की कोई कमी नहीं है। जनता को पेयजल सप्लाई में किसी प्रकार की राशनिंग का सामना नहीं करना पड़ेगा
- भानु प्रताप, कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed