फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   warden fired bullets in sunaria jail. panic

सुनारिया जेल में वार्डर ने दागी गोलियां, दहशत

Tue, 01 Jul 2014 02:34 AM IST
रोहतक
रोहतक Updated Tue, 01 Jul 2014 02:34 AM IST
विज्ञापन
सुनारिया जेल में बुर्ज पर तैनात वार्डर ने सोमवार सुबह हाईवोल्टेज हंगामा कर दिया। वार्डर ने अपनी सर्विस राइफल से हवा में लगातार तीन फायर कर दिए। फायरिंग से जेल में दहशत फैल गई। जेल प्रशासन को वार्डर को नीचे उतारने में काफी मश्क्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। जेल प्रशासन ने वार्डर को ड्यूटी के दौरान फायरिंग करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि मानसिक रूप से परेशानी के चलते उसने गोलियां चलाई।
विज्ञापन


सुनारिया जेल परिसर में सोमवार सुबह सवा सात बजे कैदी बैरकों से बाहर थे। एकाएक लगातार तीन गोलियां चलने की आवाज सुन सब तितर-बितर हो गए। पता चला कि गोलियां जेल की बुर्ज संख्या 5 पर तैनात जेल वार्डर राजेंद्र निवासी मोठ, जिला हिसार ने अपनी सर्विस राइफल से चलाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह से वार्डर को मशक्कत से नीचे उतारा गया। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने जेल उपाधीक्षक राय साहब की शिकायत पर राजेंद्र के खिलाफ सर्विस राइफल से गोलियां चलाकर दहशत फैलाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। उसकी 303 बोर की सर्विस राइफल को भी कब्जे में ले लिया गया है।

आरोपी राजेंद्र पहले हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल में चयनित हुआ था। बल को भंग कर जब 1600 कर्मचारी निकाले गए तो राजेंद्र भी बेरोजगार हो गया। इसी दौरान उसे शराब की लत लग गई। करीब एक साल पहले बतौर जेल वार्डर के रूप में उसने नौकरी ज्वाइन की थी। नौकरी लगने के बाद भी उसकी शराब की लत नहीं छूटी।

इसी के चलते वह भी काफी परेशान रहने लगा था। उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने पिछले तीन चार दिनों से शराब छोड़ रखी थी और मानसिक परेशानी के चलते ही उसने गोली चला दी। आरोपी के चार बच्चे हैं। दो लड़की और दो लड़के। चारों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

थाना शिवाजी कॉलोनी के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया किजेल की बुर्ज संख्या 5 पर तैनात वार्डर राजेंद्र द्वारा तीन फायर करने की सूचना पर पुलिस मौके  पर पहुंची। सरकारी असलहे से फायर कर दहशत फैलाने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी राइफल भी कब्जे में ले ली है। अदालत ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया है। आरोपी मानसिक रूप से परेशान चल रहा है


सुनारियां जेल के अधीक्षक शेर सिंह ने बताया कि जेल के वार्डर द्वारा गोली चलाने की शिकायत थाना शिवाजी कालोनी पुलिस को की गई है। वार्डर को फिलहाल ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच पुलिस ही कर रही है
, जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed