फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   War broke out on social media regarding Meham and Rohtak city

Rohtak News: महम व रोहतक शहर को लेकर सोशल मीडिया पर भी चली जुबानी जंग

Sun, 06 Oct 2024 05:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
War broke out on social media regarding Meham and Rohtak city
रोहतक। विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर शनिवार को जंग छीड़ी रही। महम के मदीना विवाद से शुरू हुई पोस्ट के वार-प्रतिवार का सिलसिला मतदान खत्म होने तक चलता रहा। प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरे के दावों का जवाब अपने-अपने अंदाज में दिया।
विज्ञापन

सुबह मदीना के सरकारी स्कूल में हजपा प्रत्याशी बलराज कुंडू के कपड़े फटने की वीडियो तेजी से वायरल हुई। वीडियो में कुंडू साफ तौर पर कांग्रेस पर आरोप लगाते नजर आए। थोड़ी देर बाद कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी ने वीडियो जारी कर आरोपों का खंडन किया। इसी बीच सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुप में तेजी से एक मैसेज फैल गया कि दांगी के खिलाफ दूसरे प्रत्याशी कुंडू के समर्थन में एकजुट हो गए हैं। थोड़ी देर बाद दावे का खंडन कर दिया गया। किसी ने पोस्ट को फर्जी बताया। इसी बीच रोहतक शहर में सिंचाई विभाग के जिला विकास भवन के पीछे हुई मोबाइल के विवाद की वीडियो सोशल मीडिया में आ गई। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दबंगई कर रहे हैं। थोड़ी देर में कांग्रेस की तरफ से बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फोगाट उर्फ जोजो मतदान केंद्र पर पहुंच गए। अधिकारियों से बात कर कहा कि बूथ के अंदर मोबाइल ले जाना गलत है। बाकी मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। इसी बीच कांग्रेस के प्रत्याशी भारत भूषण बतरा के धार्मिक नेताओं को माला पहनाकर स्वागत करने के फोटो वायरल होने लगे। जवाब में भाजपा की तरफ से संदेश जारी किया गया कि डेरे भाजपा के समर्थन में एकजुट हो गए हैं। शाम छह बजे मतदान पूरा होने के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट वार भी थम गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed