{"_id":"618eb149a3dd0b6ac850d1f6","slug":"waiting-went-on-all-day-waiting-list-not-released-rohtak-news-rtk629668069","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर चला इंतजार, नहीं जारी हुई वेटिंग लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर चला इंतजार, नहीं जारी हुई वेटिंग लिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने जा रहे विद्यार्थी और कॉलेजों के शिक्षक सारा दिन इंतजार करते रहे, लेकिन उच्च शिक्षा निदेशालय ने वेटिंग लिस्ट ही जारी नहीं की। शुक्रवार को फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से कॉलेजों में दाखिले होने थे, जो नहीं हो सके। निदेशालय ने पोर्टल भी नहीं खोला इसलिए विद्यार्थी दोबारा रजिस्ट्रेशन या फॉर्म में एडिटिंग जैसे काम भी नहीं कर सके।
उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को 10 नवंबर तक फीस जमा करवानी थी। 12 नवंबर को वेटिंग लिस्ट जारी होनी थी, उसी के साथ ही कॉलेजों में फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होनी थी। लेकिन सुबह से दोपहर हो गई पर लिस्ट नहीं आई। इसे लेकर कॉलेजों में असमंजस की स्थिति बनी रही। किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। कुछ कॉलेजों की कोशिश थी कि कल वेटिंग लिस्ट जारी होने के बाद का काम आज ही निपटा लें ताकि विद्यार्थियों को फीस जमा करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। इसी कड़ी में जाट कॉलेज ने वेटिंग लिस्ट के बगैर ही फिजिकल काउंसिलिंग और वेरिफिकेशन का काम कर लिया। कॉलेज ने नोटिस बोर्ड पर लिख दिया कि मेरिट लिस्ट शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे जारी की जाएगी। कॉलेज को उम्मीद है कि शुक्रवार देर रात या शनिवार सुबह वेटिंग लिस्ट जारी हो जाएगी। उसके साथ ही वह मेरिट तैयार कर लेंगे ताकि बच्चे दोपहर बाद 3.30 बजे तक फीस जमा कर सकें। वैश्य कॉलेज में भी वेटिंग का ही इंतजार चलता रहा। कॉलेज में शिक्षक बैठे ही थे, कुछ बच्चे कागजों की वेरिफिकेशन के लिए आए तो वह काम हो गया। गौड़ ब्राह्मण कॉलेज ने वेटिंग लिस्ट के बिना कुछ भी नहीं किया। क्योंकि पोर्टल खुले बगैर विद्यार्थियों के फॉर्म भी नहीं देखे जा सकते थे।