{"_id":"62caa3d17806ff109e2df928","slug":"voting-for-the-collegium-elections-of-vaishya-shikshan-sanstha-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: वैश्य शिक्षण संस्था के कॉलेजियम चुनाव के लिए मतदान, बैलेंसिंग ग्रुप के प्रत्याशी अजय बाबा को दो युवकों ने मारे थप्पड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: वैश्य शिक्षण संस्था के कॉलेजियम चुनाव के लिए मतदान, बैलेंसिंग ग्रुप के प्रत्याशी अजय बाबा को दो युवकों ने मारे थप्पड़
Sun, 10 Jul 2022 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 10 Jul 2022 03:33 PM IST
सार
वोटिंग के लिए मौसम खराब होने के बावजूद दूर-दराज के इलाकों से लोग संस्था परिसर पहुंचे। वाहनों की भीड़ के चलते रेलवे पुल से लेकर संस्था परिसर तक जाम के हालात बने रहे। इस कारण लोगों को आधे से एक घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन
रोहतक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के वैश्य शिक्षण संस्था के कॉलेजियम चुनाव रविवार सुबह 8 बजे शुरू हुए। कॉलेजियम के 88 सदस्यों के लिए मतदान करने वालों की भीड़ सुबह से ही संस्था परिसर में बनी रही। शाम तक 13 हजार से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं दोपहर करीब डेढ़ बजे बैलेंसिंग ग्रुप से अजय बाबा को दो युवा संस्था के बाहर थप्पड़ मार कर भाग गए।
रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे अजय बाबा वैश्य पब्लिक स्कूल के गेट के बाहर खड़े थे। भीड़ में से दो युवक उनके पास आए। इन युवकों ने आते ही उन्हें थप्पड़ जड़े और भाग गए। अजय बाबा का आरोप है कि थप्पड़ मारने वाले युवकों ने आते ही कहा कि प्रशासक से ज्यादा पंगे लेता है। यह कहते हुए उसे थप्पड़ मारे और भाग गए। इस मामले की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इससे पहले प्रशासक ने मुझे मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया। बाहर खड़े होकर फोन पर बात करते समय यह मारपीट हुई।
वहीं संस्था के चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया जारी है। मौसम खराब होने के बावजूद दूर-दराज के इलाकों से लोग संस्था परिसर पहुंचे। वाहनों की भीड़ के चलते रेलवे पुल से लेकर संस्था परिसर तक जाम के हालात बने रहे। इस कारण लोगों को आधे से एक घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन
प्रशासक डॉ. वीरेंदर सिंधु ने चुनावी प्रक्रिया का जायजा लिया। चुनाव अधिकारी डॉ. एमएस श्योरान भी व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए एसीपी कृष्णा लोहचब अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।