फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Voting for the collegium elections of Vaishya Shikshan Sanstha in Rohtak

Rohtak: वैश्य शिक्षण संस्था के कॉलेजियम चुनाव के लिए मतदान, बैलेंसिंग ग्रुप के प्रत्याशी अजय बाबा को दो युवकों ने मारे थप्पड़ 

Sun, 10 Jul 2022 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 10 Jul 2022 03:33 PM IST
सार

वोटिंग के लिए मौसम खराब होने के बावजूद दूर-दराज के इलाकों से लोग संस्था परिसर पहुंचे। वाहनों की भीड़ के चलते रेलवे पुल से लेकर संस्था परिसर तक जाम के हालात बने रहे। इस कारण लोगों को आधे से एक घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। 

विज्ञापन
Voting for the collegium elections of Vaishya Shikshan Sanstha in Rohtak
रोहतक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोहतक के वैश्य शिक्षण संस्था के कॉलेजियम चुनाव रविवार सुबह 8 बजे शुरू हुए। कॉलेजियम के 88 सदस्यों के लिए मतदान करने वालों की भीड़ सुबह से ही संस्था परिसर में बनी रही। शाम तक 13 हजार से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं दोपहर करीब डेढ़ बजे बैलेंसिंग ग्रुप से अजय बाबा को दो युवा संस्था के बाहर थप्पड़ मार कर भाग गए।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे अजय बाबा वैश्य पब्लिक स्कूल के गेट के बाहर खड़े थे। भीड़ में से दो युवक उनके पास आए। इन युवकों ने आते ही उन्हें थप्पड़ जड़े और भाग गए। अजय बाबा का आरोप है कि थप्पड़ मारने वाले युवकों ने आते ही कहा कि प्रशासक से ज्यादा पंगे लेता है। यह कहते हुए उसे थप्पड़ मारे और भाग गए। इस मामले की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इससे पहले प्रशासक ने मुझे मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया। बाहर खड़े होकर फोन पर बात करते समय यह मारपीट हुई। 
विज्ञापन


वहीं संस्था के चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया जारी है। मौसम खराब होने के बावजूद दूर-दराज के इलाकों से लोग संस्था परिसर पहुंचे। वाहनों की भीड़ के चलते रेलवे पुल से लेकर संस्था परिसर तक जाम के हालात बने रहे। इस कारण लोगों को आधे से एक घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासक डॉ. वीरेंदर सिंधु ने चुनावी प्रक्रिया का जायजा लिया। चुनाव अधिकारी डॉ. एमएस श्योरान भी व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए एसीपी कृष्णा लोहचब अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed