{"_id":"671be6ca6ffad64e5306f6c4","slug":"volunteers-took-out-awareness-rally-in-dujana-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-114945-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दुजाना में स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दुजाना में स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली
Sat, 26 Oct 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
बेरी। गांव दुजाना में स्थित राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व एनसीसी के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण पर एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप का संचालन प्राचार्य नसीब के मार्गदर्शन में किया गया।
एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सजनी ने स्वयंसेवकों को लगातार फैल रहे प्रदूषण के बारे में अवगत कराते हुए स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान गांव दुजाना में पर्यावरण सुरक्षा पर एक जागरूकता रैली भी निकाली तथा खेतों में धान की कटाई कर रहें किसानों को पराली को जलाने से हो रहे नुकसान के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सजनी, डॉ. नरेंद्र दहिया ने सहयोग किया। इस अवसर पर डॉ. रजनी दुआ, डॉ. निधि बाई, डॉ. सुनीता, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. जितेन्द्र सहित समस्त महाविद्यालय का स्टॉफ मौजूद रहा।