फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vishnu murder case: testimony postponed due to VIP duty, now on October 18

विष्णु हत्याकांड : वीआईपी ड्यूटी के चलते टली गवाही, अब 18 अक्तूबर को

Thu, 14 Oct 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Vishnu murder case: testimony postponed due to VIP duty, now on October 18
कलानौर अनाज मंडी के विष्णु हत्याकांड में महम के पूर्व विधायक बाली पहलवान व जमानत पर चल रहे अन्य आरोपी बुधवार को अदालत में पेश हुए, लेकिन सरकारी गवाह वीआईपी ड्यूटी के चलते पेश नहीं हो सके। वहीं, जेल में न्यायिक हिरासत के चलते बंद दो आरोपियों को पुलिस नहीं पेश कर सकी। अब मामले में अगली सुनवाई 18 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के वकील ओपी चुघ ने बताया कि 2011 में बसाना गांव के पूर्व सरपंच सीताराम राठी ने कलानौर थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप था कि गोशाला के लिए मंडी में मोखरा गांव से कुछ लोग अनाज लेने आए थे। इसी बीच दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में गोली लगने से निगाना के युवक विष्णु की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने महम के पूर्व विधायक सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया था, जिसमें जिला अदालत में गवाही की प्रक्रिया चल रही है। मामले में बसाना के पूर्व सरपंच सीताराम की गवाही हो चुकी है। वकील ने बताया कि बुधवार को केस में पुलिस कर्मियों व डॉक्टरों की गवाही होनी थी, लेकिन गोहाना में सीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी के चलते पुलिसकर्मी गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed