{"_id":"63f0d371b6ccb923570fae21","slug":"viscera-taken-to-check-the-effect-of-poison-rohtak-news-c-17-roh1019-70304-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: जहर का असर जांचने के लिए लिया विसरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: जहर का असर जांचने के लिए लिया विसरा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। थाना पुराना सब्जी मंडी इलाके की महिला व पुरुष के होटल में शव मामले में पुलिस ने शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया। मृतकों की मौत का कारण जानने के लिए चिकित्सक ने शव से विसरा लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस के लिए विसरा रिपोर्ट जांच आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।
पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने शिकायत दी थी कि उसकी मां बुधवार दोपहर करीब 11 बजे घर से गईं थीं। वह तबीयत ठीक नहीं होने के कारण अस्पताल से दवा लेने के लिए निकली थीं। वह देर शाम तक भी घर नहीं लौटीं। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। इधर, हिसार रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाला लड़का ड्यूटी पर गया था। इसके बाद से घर नहीं लौटा। पुलिस को इनके शव होटल के कमरे में मिले। इस मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि शहर की एक कॉलोनी से दो दिन पहले लापता हुई तीन बच्चों की 43 वर्षीय मां और उसी कॉलोनी के रहने वाले 27 वर्षीय युवक के सेक्टर 14 स्थित होटल में शव मिलने के मामले में शुक्रवार दिन भर जांच चलती रही। दोनों ही मृतकों के परिजनों ने किसी भी तरह की शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। दोनों की परिवार शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
होटल के कमरे में मिले दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। जहर खाने की पुष्टि के लिए विसरा जांच के लिए भेजा गया है। एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
- एएसआई अनिल कुमार, जांच अधिकारी।