फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Visa center operator kidnapped from Model Town, four youths from Kaithal arrested

माडल टाउन से वीजा सेंटर संचालक का अपहरण, कैथल के चार युवक गिरफ्तार

Tue, 24 May 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Visa center operator kidnapped from Model Town, four youths from Kaithal arrested
पुलिस की गिरफ्त में वीजा एजेंसी चलाने वाले का अपहरण करने के आरोपी। विज्ञप्ति
दिनदहाड़े कार सवार युवक मॉडल टाउन से वीजा सेंटर संचालक सुंडाना निवासी संजय व उसके साथी घिलौड़ निवासी सुधीर का अपहरण कर लिया। सुधीर को गोहाना रोड पर गोल चक्कर के पास युवक कार से उतारकर दूसरी कार में बैठाने लगे तो वह भाग लिया। जबकि संजय को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कलायत से बरामद कर दिया। साथ ही कैथल के चार युवकों को दो गाड़ियों सहित गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। वारदात के पीछे पैसे का लेनदेन बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को घिलौड़ कलां निवासी सुधीर ने शिकायत दी थी कि सुंडाना निवासी संजय का मॉडल टाउन में वीजा केंद्र हैं। जहां आम लोगों को विदेश भेजने के नाम पर वीजा के लिए आवेदन किया जाता है। संजय फिलहाल भिवानी चुंगी स्थित राजेंद्रा कॉलोनी में रहता है। वह भी संजय के पास नौकरी करता है। रविवार शाम 4 बजे संजय घर चलने की बात करता है। वे कार्यालय बंद करके ऑफिस के नीचे आकर संजय की कार में बैठे ही थे कि तभी कलायत निवासी तरसेम छह-सात अन्य युवकों के साथ आया और संजय को उसी की गाड़ी में जबरदस्ती पीछे वाली सीट पर डाल दिया। उसे दूसरी कार में डाल लिया। दो घंटे तक आरोपी उनके साथ शहर के अंदर ही मारपीट व गाली-गलौच करते हुए घुमाते रहे। पहले दिल्ली बाईपास, फिर झज्जर चुंगी के पास रुपया चौक ले गए। फिर वहां से दिल्ली बाईपास होते हुए सोनीपत रोड बोहर पुल होते हुए गोहाना रोड के गोल चक्कर के पास पहुंचे। वहां पर दोनों कार रोक दी। उसे दूसरी कार में बैठाने लगे तो वह उनको चकमा देकर भाग निकला और संजय के पिता को सूचना दी। वे संजय के पिता राजबीर के साथ पुलिस थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। एसआई रामनिवास के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम तैयार की गई। रात को टीम ने कलायत में छापा मारकर कार के अंदर से ही संजय को बरामद कर लिया। साथ ही कैैथल जिले के गांव पांडवा निवासी तरसेम, उसके भाई सुमित, चांदाना निवासी अंकुश व गुरमीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अगर पुलिस जाने में देरी करती तो कुछ अनहोनी हो सकती थी, क्योंकि अपहरणकर्ता संजय को खेतों में ले जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

कैथल में भी संजय का कार्यालय, पैसे के लेनदेन का विवाद
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संजय कैथल में भी लोगों को विदेश भेजने का कार्य खोल रखा था। वहीं पर आरोपी तरसेम के साथ पैसे का लेनदेन था। इसी विवाद के चलते अपहरण की बात सामने आई है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहराई से पूछताछ की जाएगी। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। -हरपाल सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed