फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Villagers angry over drinking water problem in Kharawar, lock water tank

Rohtak News: खरावड़ में पेयजल समस्या पर भड़के ग्रामीण, जलघर पर जड़ा ताला

Wed, 11 Jun 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 11 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over drinking water problem in Kharawar, lock water tank
10सीटीके32 खरावड़ गांव में पानी को लेकर हंगामा करते ग्रामीण। संवाद
सांपला। पेयजल किल्लत से गुस्साए खरावड़ गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को कर्मचारियों को बाहर निकालकर जलघर पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों ने शनिवार तक नेशनल हाईवे नंबर-9 जाम करने की चेतावनी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कर्मचारियों को बाहर निकालने पर पुलिस और ग्रामीणों में बहस हुई।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल बबली, मनीता देवी, निर्मला देवी, ज्योति, सरोज, सोनिया, अनीता, संतोष व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो माह से पेयजल किल्लत बनी हुई है। अब हालात ज्यादा बिगड़ गए हैं, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा है। इधर, सरपंच के बेटे एडवोकेट दीपक कुमार का कहना है कि तालाब निर्माण के लिए प्रशासन से कई बार जमीन देने की बात कही है। प्रशासन अमल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

-------
गांव में पांच ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति दी जा रही है। पंचायत से जमीन मांगी हुई है ताकि और तालाब बनाए जा सकें। ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed