फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vikas Haryana Kumar became Sunil Haryana Kesari

Rohtak News: विकास हरियाणा कुमार तो सुनील बना हरियाणा केसरी

Mon, 22 Jul 2024 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vikas Haryana Kumar became Sunil Haryana Kesari
22सीटीके06...पहलवान सुनील।
रोहतक। खेल विभाग की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय अखाड़ा जिला कुमार व केसरी दंगल प्रतियोगिता में मेहर सिंह अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 19 से 22 जुलाई तक पंचकूला के देवी लाल स्टेडियम में आयोजित की गई। विकास ने हरियाणा कुमार व सुनील ने हरियाणा केसरी का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

मेहर सिंह अखाड़े के कोच सोनू ने बताया कि दोनों ही पहलवानों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। सिसाय निवासी विकास ने हरियाणा कुमार व सुल्तानपुर निवासी सुनील ने हरियाणा केसरी का पुरस्कार जीता। दोनों ही पहलवान काफी लंबे समय से अखाड़े में अभ्यास कर रहे हैं। हरियाणा कुमार के फाइनल मुकाबले में विकास ने सोनीपत के अनिल को 8-0 से हराया, वहीं हरियाणा केसरी के फाइनल मुकाबले में सुनील ने हिसार के सोनू को 8-0 से हराकर हरियाणा केसरी का पुरस्कार अपने नाम किया। कोच ने बताया कि सुनील को वर्ष 2023 में अर्जुन अवाॅर्ड से भी सम्मानित किया गया है। खेल विभाग की ओर से दोनों ही पहलवानों को एक-एक रुपये देकर सम्मानित किया। अखाड़े के कोच रणबीर ढाका, रवि अहलावत, जयवीर हुड्डा, हरदीप सिंह, मोहित मलिक ने दोनों पहलवानों को बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की। अखाड़े में पहुंचने पर दोनों पहलवानों का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

22सीटीके06...पहलवान सुनील।

22सीटीके06...पहलवान सुनील।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed