फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vijaynagar massacre: Arguments completed in court, verdict on 13th

विजयनगर हत्याकांड : अदालत में बहस पूरी, फैसला 13 को

Sat, 07 Oct 2023 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Vijaynagar massacre: Arguments completed in court, verdict on 13th
रोहतक। विजय नगर हत्याकांड की शुक्रवार को एएसजे डॉक्टर गगनगीत कौर की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत में दोनों पक्षों ने जेवरात व प्रॉपर्टी को लेकर अपना-अपना पक्ष रखा। बहस के बाद अदालत ने फैसला 13 अक्तूबर के लिए सुरक्षित रख लिया। पीड़ित पक्ष के वकील ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

वकील सुशील पांचाल ने बताया कि विजय नगर में 27 अगस्त 2021 को प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, उनकी पत्नी बबली, बेटी नेहा उर्फ तमन्ना व बबली की मां रोशनी को घर के अंदर ही सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बबलू के इकलौते बेटे 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था। अभिषेक तभी से न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद है। अभिषेक ने अपने वकील के माध्यम से अदालत में दर्ज चोरी के केस को लेकर सवाल उठाया था। वकील ने अदालत से मांग की थी कि पुलिस से घर की प्रॉपर्टी की चोरी केस का पूरा ब्योरा मांगा जाए। पुलिस ने अदालत को शपथ पत्र देकर कहा था कि उसकी तरफ से कोई जेवरात या प्रॉपर्टी के कागजात बरामद नहीं किए गए। अब दोनों पक्षों की बहस के बाद अदालत मामले को लेकर फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed