फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vijay Nagar murder case: The investigating officer was questioned for three hours, and the hearing will now be held on the 31st.

विजय नगर हत्याकांड : तीन घंटे तक हुए जांच अधिकारी से सवाल-जवाब, अब 31 को होगी सुनवाई

Sun, 04 Jan 2026 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Vijay Nagar murder case: The investigating officer was questioned for three hours, and the hearing will now be held on the 31st.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के बहुचर्चित विजय नगर हत्याकांड में शनिवार को एएसजे संदीप दुग्गल की अदालत में सुनवाई हुई। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक जांच अधिकारी एवं तत्कालीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह से बचाव पक्ष ने सवाल-जवाब किए। वकीलों ने पूछा घटनास्थल पर कौन-कौन अधिकारी मौके पर पहुंचे। अब 31 जनवरी को आगे बचाव पक्ष सवाल-जवाब करेगा।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, विजय नगर में 27 अगस्त 2021 को प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, उनकी पत्नी बबली, बेटी नेहा उर्फ तमन्ना व बबली की मां रोशनी को घर के अंदर ही सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बबलू के इकलौते बेटे अभिषेक उर्फ मोनू (20) को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

अभिषेक तभी से न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल में बंद है। केस में 55 गवाहों में से 19 के बयान दर्ज हो चुके हैं। पिछली दो सुनवाई पर केस के प्रथम जांच अधिकारी एवं थाने के तत्कालीन प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत की गवाही हुई। उन्होंने घटना की सूचना से लेकर आरोपी की गिरफ्तारी तक का ब्योरा रखा। शनिवार को बचाव पक्ष की तरफ से गवाह से सवाल-जवाब किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed