फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vijay Nagar massacre: Police proceeded on the theory of property dispute, disclosed at any time

विजय नगर हत्याकांड : प्रॉपर्टी विवाद की थ्योरी पर आगे बढ़ी पुलिस, खुलासा किसी भी समय

Tue, 31 Aug 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Vijay Nagar massacre: Police proceeded on the theory of property dispute, disclosed at any time
विजय नगर के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा करने के करीब पुलिस पहुंच गई है। क्योंकि प्रॉपर्टी विवाद के दृष्टिकोण से की जा रही जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। मामले में शहर के एक नजदीक गांव के युवक का भी नाम भी सामने आया है, जिससे कॉल डिटेल के आधार पर पूछताछ की गई। हालांकि आधिकारिक तौर पर डीएसपी अभी खुलासे से इनकार कर रहे हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि पुलिस खुलासा करने से पहले पुख्ता सुबूत जुटा रही है। वहीं, नेहा को पीजीआई से बिना सुरक्षा के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाने के मामले में जिम्मेदार पुलिस कर्मी पर गाज भी गिर सकती है।
विज्ञापन

सोनीपत जिले के गांव मदीना गांव निवासी बबलू पहलवान 25 साल से रोहतक के विजय नगर में रह रहा था। शुक्रवार दोपहर घर पर बबलू पहलवान, उसकी पत्नी बबली व सांपला से रोहतक आई बबलू की सास रोशनी का शव लहूलुहान हालत में घर के अंदर मिला था। जबकि बबलू की बेटी नेहा उर्फ तमन्ना (19) बेहोशी की हालत में थी। चारों के सिर में गोली मारी गई थी। अब परिवार में बबलू का बेटा अभिषेक बचा है, जिसे दादा-दादी व चाचा नान्हे का परिवार संभाल रहा है।
विज्ञापन

नेहा को बिना सिक्योरिटी गुरुग्राम ले जाने पर विभागीय जांच शुरू
उधर, नेहा उर्फ तमन्ना तिहरे हत्याकांड की एकमात्र चश्मदीद गवाह थी। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया था, जहां पुलिस सुरक्षा भी दी गई। बावजूद इसके उसे बिना सुरक्षा के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। फिर वहां से वापस लाया गया। रविवार तड़के नेहा ने भी दम तोड़ दिया। नेहा के चाचा नान्हे ने बिना पुलिस सुरक्षा के मेदांता अस्पताल ले जाने पर डेड हाउस के बाहर सवाल उठाया था। मामला पुलिस के अधिकारियों के नोटिस में आया तो उन्होंने जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि किस पुलिसकर्मी की नेहा की सुरक्षा के लिए ड्यूटी थी। नेहा को बिना पुलिस सुरक्षा के क्यों गुरुग्राम ले जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए की टीम दोबारा पहुंची घर पर
उधर, सीआईए की टीम लगातार विजय नगर हत्याकांड में जांच आगे बढ़ा रही है। सीआईए पुलिस दोबारा विजय नगर पहुंची और बबलू के भाई नान्हे से आधे घंटे तक बातचीत की। पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से दोबारा नजर डाली गई। सूत्रों का कहना है कि पुलिस करीबी लोगों की गहराई से पड़ताल कर रही है। यहां तक उनके बैंकों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
राणा के पास अब शिवाजी कॉलोनी थाना
पुलिस अधीक्षक ने थानों के अंदर थोड़ा फेरबदल किया है। राम रहीम प्रकरण के चलते सस्पेंड किए गए डीएसपी शमशेर सिंह की जगह महम थाने का डीएसपी महेश कुमार को बनाया गया है। ऐसे में उनके पास से शिवाजी कॉलोनी थाना डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा को दिया गया है। डीएसपी मुख्यालय के बाद सिटी, पुरानी सब्जी मंडी व आर्यनगर थाना पहले से है।

विजय नगर हत्याकांड में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस संभावनाओं पर जांच आगे बढ़ा रही है। जहां तक नेहा की सुरक्षा में लापरवाही का सवाल है, इसकी जांच पड़ताल कर रहे हैं। अभी किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।
- गोरखपाल राणा, डीएसपी, मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed