{"_id":"5dc4868a8ebc3e5b75085523","slug":"vijay-marchant-trophy-rohtak-news-rtk526536265","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय मर्चेंट ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय मर्चेंट ट्रॉफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में चली रही विजय मर्चेंट ट्रॉफी का हरियाणा-दिल्ली के बीच मुकाबला दूसरे दिन बारिश के चलते लगभग तीन घंटे 40 मिनट की देरी से शुरू हुआ। 74 रन से आगे खेलने उतरी दिल्ली की टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन 84वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिल्ली के बल्लेबाज के आउट होते ही खेल खत्म कर दिया गया। अभी भी दिल्ली की टीम हरियाणा से 42 रन पीछे है।वहीं, हरियाणा की ओर से गेंदबाज अंश ठकराल ने पांच विकेट हासिल किए।
बोर्ड ऑफ कंट्रोल ऑफ क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) की ओर से लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तहत हरियाणा व दिल्ली के मध्य मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में हरियाणा की पहली पारी में 226 रन के जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम ने पहली पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 184 रन बनाए। दूसरे दिन यानी वीरवार को बारिश के चलते मैच लगभग तीन घंटे व चालीस मिनट की देरी से शुरू हुआ। दोपहर लगभग 12:40 बजे दिल्ली की टीम ने 74 रन पर दो विकेट से आगे खेलना शुरू किया। 52वें ओवर की दूसरी गेंद पर अंश ठकराल ने 63 रन के स्कोर पर खेल रहे ओपनर श्रेष्ठ यादव को लेग बिफॉर विकेट (एलबीडब्ल्यू) आउट कर तीसरे विकेट की 76 रन की साझेदारी को तोड़ा। दिल्ली के स्कोरकार्ड में महज चार रन का ही इजाफा हुआ था कि अंश ने एक बार फिर से दिल्ली को झटका देते हुए 15 गेंद में बिना खाता नहीं खोलने वाले मोहम्मद सैफ को शौर्य सिंह के हाथों कैच करवाया। उसके बाद कृष यादव व रुसैल सैनी के मध्य हुई 19 रन की साझेदारी को भी अंश ठकराल ने तोड़ा। दूसरे दिन का खेल समाप्त होते-होते दिल्ली की टीम ने अंतिम 16 गेंदों में दो विकेट गंवा दिए। अब शुक्रवार को दिल्ली की टीम 184 रन पर सात विकेट सेे आगे खेलने को उतरेगी। मैच के दौरान रेफरी की भूमिका में श्रीकुमार नायर, अंपायर की भूमिका में राजेश राम और रघुराम कृष्ण गोपाल व स्कोरर की भूमिका में राजकुमार व विकास मौजूद रहे।
स्कोर कार्ड
हरियाणा पहली पारी - 226/10 (66.5 ओवर)
दिल्ली पहली पारी - 74/2 (23.0 ओवर) से आगे
बल्लेबाज रन गेंद
श्रेष्ठ यादव 63 151
रुशल सैनी* 45 189
मोहम्मद सैफ 0 15
कृष यादव 11 64
आदित्य चौधरी 17 25
सक्षम सिंहरोहा 2 7
अतिरिक्त : 9 (नो बॉल 7, लेग बाई 2)
कुल : 184/7 (84 ओवर)
फॉल ऑफ विकेट (59-2 से आगे ) : 135-3 (श्रेष्ठ यादव), 139-4 (मोहम्मद सैफ), 158-5 (कृष यादव), 181-6 (आदित्य चौधरी), 184-7 (सक्षम सिरोहा)
गेंदबाजी : गर्वित कुंडू 24-51-0, अशमित सिंह 13-34-0, अंश ठकराल 23-49-5, गर्व सांगवान 1-9-0, आयुष शर्मा 17-24-2, मयंक शांडिल्य 6-15-0