फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vehicles will run on Kachha Berry flyover under construction from today, traffic will be smooth till the station

निर्माणाधीन कच्चा बेरी फ्लाईओवर पर आज से चलेंगे वाहन, स्टेशन तक आवागमन होगा सुगम

Sat, 24 Jul 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will run on Kachha Berry flyover under construction from today, traffic will be smooth till the station
निर्माणाधीन कच्चा बेरी फ्लाईओवर शनिवार से रेलवे स्टेशन तक चालू हो जाएगा। भारी वाहन हिसार रोड से एलिवेटेड रोड होते हुए माल गोदाम तक आवागमन करेंगे। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने शुक्रवार को निरीक्षण कर एलिवेटेड रोड के मोड़ पर स्पीड ब्रेकर, कैट आई व रिफ्लेक्टर लगाने के आदेश दिए। एलिवेटेड रोड से 15-15 मीटर तक साउंड बैरियर हटवाए गए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के नजदीक कच्चा बेरी रोड रेलवे क्रॉसिंग पर 900 मीटर का फ्लाईओवर निर्माणाधीन है, जो 30 पिलर पर तैयार होगा। 28 पिलर पर 824 मीटर फ्लाईओवर तैयार हो गया है। रेल की पटरियों की वजह से दो पिलर पर 76 मीटर का निर्माण बाकी है। विगत दिनों पटरियों के ऊपर फ्लाईओवर बनाने के लिए निर्माण एजेंसी ने क्रॉसिंग बंद की तो रेलवे अधिकारियों ने रोक दिया। रेलवे अधिकारियों ने मुख्यालय से अनुमति नहीं मिलने और भारी वाहनों के लिए माल गोदाम तक आवागमन का रास्ता नहीं मिलने तक क्रॉसिंग बंद करने से रोक दिया। इसके बाद प्रशासन के निर्देश पर स्टेशन जाने वाले फ्लाईओवर के रास्तों को चालू करने के लिए काम शुरू कर दिया। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राहुल चहल ने फ्लाईओवर को चालू कराने के लिए निरीक्षण किया। उन्होंने शनिवार सुबह तक फ्लाईओवर के मोड़ से पहले एलिवेटेड रोड के दोनों तरफ स्पीड बैरियर, कैट आई (पथ प्रदर्शक), रिफ्लेक्टर और संकेतक लगाने के आदेश दिए। एलिवेटेड रोड के मोड़ से 15-15 मीटर तक साउंड बैरियर हटाने के आदेश दिए ताकि विपरीत दिशा से आ रहा वाहन दिख सके। ठेकेदार वीरभान ने दावा किया कि अधिशासी अभियंता के आदेश पर फ्लाईओवर का काम शुरू करवा दिया है, जो समय पर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

फ्लाईओवर बनने तक क्रॉसिंग बंद नहीं होगी
रेलवे के यातायात प्रभारी बलबीर ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग तब तक बंद नहीं होती है जब तक फ्लाईओवर नहीं बनता है। निर्माण एजेंसी अपना काम पटरियों के दोनों छोर पर करेगी। स्वाभाविक है कि जब खुदाई होगी तो वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा। वहीं, पैदल आवागमन करने वालों को नहीं रोक सकते हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे की जिम्मेदारी अपनी सीमा तक होती है। अब प्रशासन भारी वाहनों को माल गोदाम तक आवागमन के लिए रास्ता दे रहा है, जिसमें रेलवे को आपत्ति नहीं है। निश्चित प्रशासन जो रास्ता देगा, वह सही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त व पूर्व मंत्री करेंगे फ्लाईओवर का शुभारंभ
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राहुल चहल ने बताया फ्लाईओवर को रेलवे स्टेशन तक आवागमन के लिए तैयार कर दिया गया है। शनिवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे उपायुक्त और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर फ्लाईओवर का शुभारंभ करेंगे। संभव है कि पहले वह निरीक्षण करें और फिर आवागमन शुरू करवाएं।
आठ माह में बनकर तैयार होगा फ्लाईओवर
ठेकेदार वीरभान ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण आठ माह में पूरा होगा। क्योंकि 76 मीटर फ्लाईओवर के नीचे एक भी पिलर नहीं बनना है। पटरियों के दोनों तरफ डबल-डबल पिलर बनेंगे। इसके बाद पटरी के ऊपर सिंगिल बोस्टिक स्टील का ढांचा लगेगा और फिर निर्माण होगा।

शहरवासियों के लिए सब्जी मंडी हो जाएगी दूर
रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से शहरवासियों के लिए फल-सब्जी मंडी की दूरी बढ़ने से आवागमन सुगम नहीं होगा। लघु सचिवालय से रेलवे क्रॉसिंग होते हुए मंडी की दूरी करीब डेढ़ किमी. है। क्रॉसिंग बंद होने से हिसार रोड के रास्ते से 2.9 किमी., सुनारिया होते हुए साढ़े तीन किमी. और सर्कुलर रोड शिवाजी कॉलोनी के रास्ते से 5.1 किमी. दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed