फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   - Vehicles of people coming for treatment in PGIMS are being stolen- Vehicles are being stolen despite security personnel being deployed

Rohtak News: पीजीआईएमएस में वाहनों की सुरक्षा स्वयं के हवाले... एक माह में 10 से अधिक वाहन चोरी

Sat, 01 Mar 2025 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
- Vehicles of people coming for treatment in PGIMS are being stolen- Vehicles are being stolen despite security personnel being deployed
रोहतक। अगर आप पीजीआईएमएस में किसी का इलाज कराने या दवा लेने आए हैं तो सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि आपका भी दोपहिया वाहन चोरी हो जाए। पिछले एक माह में 10 से अधिक वाहन चोरी हो चुके हैं।
विज्ञापन

यहां की सुरक्षा पुलिस के निर्देशन में निजी सुरक्षाकर्मी संभाल रहे हैं, लेकिन फिर भी वाहन चोरी हो रहे हैं। यदि आप वाहन लेकर जाएं तो उसकी सुरक्षा भी स्वयं करें। कहीं ऐसा न हो कि आप दवा लेने जाए और पलभर में वाहन चोरी हो जाए।
विज्ञापन


कहीं भी कर देते हैं लोग वाहन पार्क
पीजीआईएमएस में मरीजों को डॉक्टरों के पास लाने वाले लोग अपने दोपहिया वाहनों को कही भी पार्क कर देते हैं। इस कारण भी अक्सर वाहन चोरी हो रहे हैं। हालांकि वहां पर तक सुरक्षा गार्डों की पहुंच नहीं है। पुलिस को भी वाहन चोरी रोकी की ठोस रणनीति बनानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पहिया वाहनों के शीशे तोड़ निकाल ले जाते हैं सामान

पीजीआईएमएस में चोर दोपहिया वाहनों को ही निशाना नहीं बनाते हैं, बल्कि ई-रिक्शा और कारों तक पर भी हाथ साफ कर देते हैं। पिछले दिनों चोर कारों के शीशे तोड़कर सामान चोरी कर ले जाते हैं। इससे दोपहिया के साथ चार पहिया वाहन स्वामी भी डरे रहते हैं।



पीजीआई में एक माह में हुई वाहन चोरी की वारदात

-25 फरवरी को मां को दवाई दिलवाने आए सुनील कुमार की बाइक चोरी हुई।

-25 फरवरी को बहन को दवाई दिलवाने आए राम साहू की ई-रिक्शा चोरी हुई।

-13 फरवरी को पत्नी का इलाज करने आया सत्यप्रकाश की बाइक चोरी हुई।

-13फरवरी को पत्नी को दवा दिलाने आए अरुण कुमार की ई-रिक्शा चोरी।
-7 फरवरी को एमडीयू के छात्र मनोज की पार्किंग से बाइक चोरी हुई।

वाहन चोरी की वारदात रोकने का पूरा प्रयास किया जा रहा है और व्यवस्था भी बनाई जा रही है, लेकिन कुछ लोग पार्किंग से अलग वाहनों को पार्क कर देते हैं और वहां से वाहन चोर वारदात को अंजाम दे जाते हैं। कुछ वाहन चोरों को पकड़ा भी गया था।

- महेश कुमार, थाना प्रभारी पीजीआईएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed