फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vansh Nandal of Rohtak Haryana selected in Davis Cup

टेनिस: डेविस कप में दम दिखाएगा हरियाणा का छोरा, रोहतक के वंश नांदल का हुआ चयन

Thu, 10 Mar 2022 04:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह विकास सैनी, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
विकास सैनी, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Mar 2022 04:00 AM IST
सार

11 से 16 अप्रैल तक दिल्ली में प्रतियोगिता होगी। जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड समेत 19 देशों के खिलाड़ी स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Vansh Nandal of Rohtak Haryana selected in Davis Cup
वंश नांदल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली में 11 से 16 अप्रैल तक होने वाले जूनियर डेविस कप 2022 में चमकदार कोर्ट पर हरियाणा का छोरा दमखम दिखाएगा। रोहतक के बोहर गांव के वंश नांदल का चयन अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 15 वर्षीय खिलाड़ी की ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) में तीसरी रैंक है। जूनियर डेविस कप में भारत, जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड समेत 19 देशों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

विज्ञापन


वर्ष 2012 में वंश छह साल का था। इन्हीं दिनों रोहतक में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर खेल स्टेडियम बनकर तैयार हुआ था। यहां टेनिस कोर्ट भी बनाए गए। यहां खिलाड़ियों को टेनिस खेलते देख उसकी रुचि इस खेल में बनी और उसने टेनिस रैकेट थाम लिया। अपनी मेहनत के बूते छोटी सी उम्र में यह खिलाड़ी जूनियर डेविस कप खेलने जा रहा है।
विज्ञापन


पिता अनिल नांदल बोला, शौक से हुई थी खेल की शुरुआत
बोहर निवासी किसान अनिल नांदल ने कहा कि बेटा वंश ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग ले चुका है। वह अपने आयु वर्ग में टॉप तीन नंबर पर बना हुआ है। वंश की टेनिस खेलने की शुरुआत शौक से हुई। अब परिणाम बेहतर आने लगे हैं तो उसे भी करिअर संवारने के लिए इस खेल को ही लक्ष्य बना लिया। हालांकि यह खेल महंगा है। मेरे लिए हर माह उसे एक लाख रुपये देना बड़ा मुश्किल रहा है। इस खर्च की मुश्किल से व्यवस्था कर पा रहा हूं। बेटे का चयन जूनियर डेविस कप के लिए हुआ है। यह बड़ी उपलब्धि है। इससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। इस खुशी ने सारे दर्द भुला दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है वंश की उपलब्धियां
वर्ष 2021

  • 13 से 19 दिसंबर 2021 तक आयोजित अंडर-18 नेशनल सीरीज में स्वर्ण पदक जीता।
  • 6 से 11 दिसंबर 2021 तक आयोजित अंडर-16 नेशनल सीरीज में रजत पदक जीता।
  • चेन्नई में पहला आईटीएफ टूर्नामेंट क्वालिफाई कर आईटीएफ अंक हासिल किए।

वर्ष 2020

  • ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड टूर के लिए भारतीय टीम (अंडर-14) आईटीएफ जूनियर का प्रतिनिधित्व किया।

वर्ष 2019

  • 2 एटीएफ एशियाई अंडर-14 टेनिस में दूसरा स्थान।
  • 17 जून को जालंधर में अखिल भारतीय ओपन (सुपर सीरीज) में स्वर्ण पदक जीता।
  • 8 जुलाई को करनाल में एकल व युगल में एआईटीए (सुपर सीरीज) में स्वर्ण पदक जीता।

वर्ष 2018 और इससे पहले

  • यमुनानगर (2017) में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में अंडर -14 में स्वर्ण पदक जीता।
  • नेपाल के काठमांडू में 21 से 28 अप्रैल तक आयोजित आईटीएफ एशियाई टीम प्रतियोगिता-2018 में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed