फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   vaishya society election, charge, court order, haryana, rohtak

वैश्य संस्था : चुनाव परिणाम से हटा ग्रहण, आज मिलेगा चार्ज

Thu, 22 Sep 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 22 Sep 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
vaishya society election, charge, court order, haryana, rohtak
हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, दोपहर को नई गवर्निंग बाडी के पक्ष में आया फैसला - फोटो : amar ujala
वैश्य शिक्षा संस्था में वित्तीय अनियमितता को लेकर लगाई गई याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। संस्था का चुनाव जीतने वाली नई गवर्निंग बाडी का दावा है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया है। इसमें न्यायाधीश ने कहा कि प्रशासक ने एहतियात के चलते चुनाव परिणाम पर रोक लगाई होगी, लेकिन वह ऐसा नहीं सकते हैं। यह गलत है, इसलिए नई गवर्निंग बाडी के प्रधान को जल्द ही संस्था का चार्ज दिया जाए। संस्था के प्रशासक एवं डीसी अतुल कुमार का कहना है कि इस संबंध में कोर्ट के आदेश की कॉपी अभी नहीं मिली है। जैसे ही कॉपी उन्हें मिलेगी, वे परिणाम से रोक हटा देंगे और चुनाव जीतने वाले प्रधान को चार्ज दे देंगे।
विज्ञापन


 हाईकोर्ट में बुधवार को हुई सुनवाई में दोपहर बाद फैसला आया। वैश्य संस्था का चुनाव जीतने वाले प्रधान राजेंद्र बंसल के अनुसार कोर्ट ने नई गवर्निंग बाडी को जल्द चार्ज दिए जाने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि चुनाव के परिणाम पर रोक लगाना सही नहीं है। कोर्ट के इस आदेश से चुनाव के परिणाम पर लगा ग्रहण हट गया है। बंसल ने कहा कि दोपहर 3:45 बजे कोर्ट ने यह फैसला दिया है और इस आदेश की प्रति बुधवार रात तक आ गई है। कोर्ट ने कहा कि नई गवर्निंग बाडी को बृहस्पतिवार को चार्ज दें और इसकी एक प्रति शुक्रवार तक उन्हें भेेजें। अगर ऐसा नहीं होता है तो यह कोर्ट के आदेशों की अवमानना होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 15 जुलाई को वैश्य संस्था का चुनाव हुआ था। संस्था के चुनाव के बाद परिणामों की घोषणा भी नहीं हो सकी है, क्योंकि प्रशासक ने इस पर रोक लगा दी थी। इसके पीछे मुख्य कारण याचिकाकर्ता सुरेश चंद गुप्ता की ओर से 21 कॉलेजियम सदस्यों पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंसल गुट ने जीती थी प्रधानी

15 जुलाई को संस्था का चुनाव राजेंद्र बंसल और पवन खरकिया के बीच हुआ। इसमें बंसल गुट ने कब्जा जमाया। राजेंद्र बंसल प्रधान चुने गए। विनय जैन ने उप प्रधान, विजय गुप्ता ने सचिव, लोकेश जैन ने कोषाध्यक्ष और संजय भालौठिया ने संयुक्त सचिव के पद पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed