{"_id":"683e0f1d19b808ddd50c1c33","slug":"vaishya-sanstha-gets-ad-hoc-president-vivek-naval-vice-president-rahul-jain-rohtak-news-c-17-roh1020-665273-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: वैश्य संस्था को मिले एडहॉक प्रधान विवेक नवल, उपप्रधान राहुल जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: वैश्य संस्था को मिले एडहॉक प्रधान विवेक नवल, उपप्रधान राहुल जैन
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था के प्रधान व उपप्रधान के रिक्त पदों को लेकर उभरा विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को इस मुद्दे पर गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई। यहां गवर्निंग बाॅडी के 19 में 11 सदस्यों ने एडहाॅक प्रधान के रूप में विवेक नवल व एडहॉक उपप्रधान राहुल जैन को चुना।
सोसाइटी कार्यालय बंद होने के कारण यह बैठक बरामदे में की गई। इसके बाद रिपोर्ट रजिस्ट्रार को भेज दी गई। इधर, संस्था के महासचिव राजेंद्र बंसल ने बैठक को असांविधानिक करार दिया है। महासचिव ने अपने चुनावी शेड्यूल के अनुरूप चुनाव कराने का दावा किया है।
वैश्य संस्था के प्रधान व उपप्रधान के पद पिछले काफी समय से रिक्त हैं। इसे लेकर रजिस्ट्रार जनरल ने छह मार्च तक रिक्त पद भरने के निर्देश दिए थे। गवर्निंग बॉडी को चुनाव के बाद सूचना रजिस्ट्रार जनरल को देनी थी। इसके बावजूद चुनाव नहीं कराए गए। यही नहीं संस्था महासचिव ने बैठक बुलाने के बाद इसे रद्द करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
गवर्निंग मेंबर कॉलेजियम नंबर 59 के सदस्य राजेश नवल ने बताया कि गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई है। इसमें 19 में 11 सदस्य मौजूद रहे। सोसाइटी कार्यालय पर ताला लगा होने के चलते बरामदे में बैठक की गई। यहां नए एडहॉल प्रधान व एडहॉक उपप्रधान का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इसकी सूचना रजिस्ट्रार कार्यालय को भेज दी गई है।
संस्थान के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत मतदाता सूची के लिए आपत्तियां आमंत्रित हैं। इसके बाद जारी शेड्यूल के अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी। सोसाइटी की बैठक बुलाई गई थी। इसे किन्हीं कारणों से रद्द करना पड़ा। सोमवार को हुई बैठक असांविधानिक है। इसके अलावा पूर्व प्रधान संस्था में पहुंचे। यहां उन्होंने कर्मचारियों व सदस्यों के साथ काफी हंगामा किया।
- राजेंद्र बंसल, महासचवि, वैश्य शिक्षण संस्था।