फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vaishya Educational Institution's election became triangular, 15 withdrew their names

Rohtak News: वैश्य शिक्षण संस्था का चुनाव हुआ त्रिकाेणीय, 15 ने नाम वापस लिया

Sun, 03 Aug 2025 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 03 Aug 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
Vaishya Educational Institution's election became triangular, 15 withdrew their names
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था के चुनाव में नया मोड़ आ गया है। अब चुनाव त्रिकोणीय होगा। प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान नवीन जैन के नामांकन वापसी से नया समीकरण बना है। शनिवार को नामांकन वापसी के दिन 15 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया। अब गवर्निंग बॉडी के चुनाव मैदान में 62 में 47 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। चुनाव 10 अगस्त को होगा।
विज्ञापन

शनिवार को नाम वापसी के लिए संस्था के चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी मान मनोव्वल में व्यस्त नजर आए। किसी ने रिश्तेदारों तो किसी ने जानकारी का हवाला देकर अपने विरुद्ध खड़े उम्मीदवार को मनाया। इसके चलते शाम तक विभिन्न पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। अब चुनाव तीन पैनल के बीच रह गया है।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए अब चंद्र गर्ग, सुभाष चंद्र व विकास गोयल मैदान में रहे हैं।
उपप्रधान पद के लिए अनिल कुमार बिंदल, राधेश्याम गुंप्ता, विजय कुमार तायल मैदान में हैं।
सचिव पद के लिए नितिन तायल, राधेश्याम गर्ग, रितेश एरन मैदान में रहे हैं।
सहसचिव पद के लिए अनिल बंसल, अरुण कुमार आर्य व नरेश कुमार मैदान में हैं।
कोषाध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार मित्तल, राजीव कुमार, विजय कुमार गाेयल मैदान में हैं।
गवर्निंग बॉडी के लिए 33 में से दो सदस्य उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है। इनमें नरेश कुमार व विकास कंसल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed