फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vaish Sanstha Election: Five AROs appointed, publication of voter list today

वैश्य संस्था चुनाव : पांच एआरओ नियुक्त, मतदाता सूची का प्रकाशन आज

Wed, 15 Jun 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Vaish Sanstha Election: Five AROs appointed, publication of voter list today
रोहतक। वैश्य संस्था की नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ने लगी है। कॉलेजियम चुनाव के लिए 15 जून को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

चुनावी प्रक्रिया सुगम व सुचारु बनाने के लिए पांच एआरओ (अतिरिक्त चुनाव अधिकारी) नियुक्त कर दिए गए हैं। इनमें से प्रत्येक एआरओ को 21 कॉलेजियम सदस्यों की जिम्मेदारी रहेगी। इधर, जिला रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से चुनाव कार्यालय के पास कोई दावा या आपत्ति नहीं आई है।
विज्ञापन

संस्था के चुनाव धीर-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा लगा है। सोमवार को जिला रजिस्ट्रार के पास दावे व आपत्ति दर्ज कराने का समय पूरा हो चुका है। यहां से चुनाव कार्यालय में इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। ऐसे में अब 15 जून को मतदाता सूची जारी की जाएगी। अब संस्था के 16722 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर कॉलेजियम के 105 सदस्य चुनेंगे। नए वोट इसमें शामिल नहीं किए गए हैं। इसके अगले दिन 16 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन 20 जून को शाम पांच बजे तक आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद 22 से 23 जून तक नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। नामांकन सूची 24 जून को प्रकाशित की जाएगी। नामांकन वापसी 25 जून को शाम चार बजे तक की जा सकती है। इसी दिन प्रत्याशी सूची प्रकाशित की जाएगी। चुनाव चिह्न 27 जून को प्रकाशित होंगे। मतदान 10 जुलाई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बनाए पांच एआरओ
संस्थान को सुगम व सुचारु ढंग से कराने के लिए मंगलवार को पांच एआरओ नियुक्त किए गए हैं। इनमें डॉ. विनीत लोहान, डॉ. डीके जैन, डॉ. प्रवीण काजला, वरिष्ठ प्राध्यापक सतीश जैन, डॉ. राजबीर सिंह शामिल हैं। ये चुनावी प्रक्रिया में सहयोग करते हुए निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से चुनाव कराएंगे। प्रत्येक एआरओ को 21 कॉलेजियम की जिम्मेदारी दी गई है।

वर्जन:
संस्था चुनाव की तैयारी कर ली गई है। रजिस्ट्रार कार्यालय से कोई दावा या आपत्ति नहीं आया है। अब बुधवार को मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। इसके अगले दिन 16 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। चुनावी प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए पांच एआरओ नियुक्ति कर दिए गए हैं।
- डॉ. एमएस श्योराण, चुनाव अधिकारी, वैश्य शिक्षण संस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed