{"_id":"0951ec0570ef1d3033120869dd43651a","slug":"vaish-mahila-college-tem-won-in-kabbadi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य महिला महाविद्यालय की टीम ने जीती कबड्डी की ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य महिला महाविद्यालय की टीम ने जीती कबड्डी की ट्रॉफी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 07 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्य महिला महाविद्यालय में चल रही इंटर कॉलेज कबड्डी नेशनल स्टाइल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें वैश्य महाविद्यालय की टीम ने प्रतिद्वंद्वी को हराकर ट्रॉफी कब्जाई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्या डॉ. शकुतला सिंगला ने किया। मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच वैश्य महिला महाविद्यालय और एमएमवी झोझूकंला के बीच हुआ, जिसमें वैश्य महिला महाविद्यालय ने बाजी मारी। दूसरे सेमीफाइनल में एमकेजेके कॉलेज ने जीसीडब्ल्यू रोहतक को करारी शिकस्त दी।
तीसरा सेमीफाइनल मैच जीसीडब्ल्यू रोहतक और एमएमवी झोझूकंला के बीच हुआ। इसमें झोझूकंला की टीम ने बाजी मारी। आखिर में फाइनल मुकाबले में वैश्य महिला महाविद्यालय ने एमकेजेके कॉलेज को हराकर ट्रॉफी कब्जाई। प्राचार्या डॉ. सिंगला ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुरजीत निम्मा, मुन्नी जुन, पदमा मित्तल, नवीन कुमार, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेन्द्र, जगजीत, प्रदीप और डॉ. बीबी यादव मौजूद रहे।