फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Uproar in Meham, altercation with Balraj Kundu

रोहतक में बवाल: महम में कांग्रेस प्रत्याशी के गांव में हंगामा, बलराज कुंडू के साथ कहासुनी, कपड़े फाड़े

Sat, 05 Oct 2024 09:36 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Oct 2024 09:36 AM IST
सार

बलराज कुंडू ने चुनाव आयोग और पुलिस को लिखित शिकायत दी है। इसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी व उनके पिता आनंद सिंह दांगी ने मदीना गांव में मतदान प्रभावित करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Uproar in Meham, altercation with Balraj Kundu
बलराज कुंडू के भाई शिवराज ने डीसी से मिलकर की शिकायत की। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के महम हलके में मतदान शुरू होते ही विवाद शुरू हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के पैतृक गांव मदीना में सुबह कांग्रेस समर्थक व हजपा प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक बलराज कुंडू के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना पाकर कुंडू गांव में पहुंचे। 
विज्ञापन




आरोप है कि कुछ लोगों ने कुंडू और उनके पीए के कपड़े फाड़ दिए। कुंडू से कहासुनी भी हुई। पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। सूचना पाकर डीसी अजय कुमार गांव में पहुंचे। उस समय तक दोनों पक्ष जा चुके थे। डीसी ने मौजूद अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि मतदान केंद्र के अंदर भीड़ नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


बलराज कुंडू ने चुनाव आयोग और पुलिस को लिखित शिकायत दी है। इसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी व उनके पिता आनंद सिंह दांगी ने मदीना गांव में मतदान प्रभावित करने का प्रयास किया। विरोध करने पर झगड़ा किया। वहीं पुलिस कर्मी खड़े देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed