फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Updates of Haryana Cm Manohar Lal Jansamvad Program in Rohtak

रोहतक: सीएम ने दी एसई को बोरिया बिस्तर बांधने की चेतावनी, कहा- सुबह नौ बजे रिपोर्ट दो, गलती मिली तो खैर नहीं

Sat, 30 Sep 2023 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 11:10 PM IST
सार

रोहतक में जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल ने बिजली निगम के एसई को चेतावनी दी और कहा कि सुबह नौ बजे रिपोर्ट दो, गलती मिली तो खैर नहीं। वहीं उपायुक्त को मौका निरीक्षण कराने को कहा।    

विज्ञापन
Updates of Haryana Cm Manohar Lal Jansamvad Program in Rohtak
जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों से बातचीत करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मनोहरलाल ने घरेलू बिजली का कनेक्शन न मिलने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विद्युत निगम के एसई को बोरिया बिस्तर बांधने की चेतावनी दी है। सीएम ने मकड़ौली से आए युवक की शिकायत पर उपायुक्त को निर्देश दिए हैं कि वह मौके पर जांच कराएं ओर सुबह नौ बजे उनको रिपोर्ट दें। यदि शिकायतकर्ता का घर नियमों के दायरे में होगा तो कार्रवाई तय है।

विज्ञापन


वह शनिवार को शाम सवा छह बजे राजकीय महिला महाविद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने 7:35 बजे तक लोगों की समस्याओं को सुना और कुछ का समाधान किया तो कुछ के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य समस्या को लेकर क्षमा मांगते हुए की और कहा कि वह अधिक नहीं बोल पाएंगे। वह छह जिलों में जनसंवाद कर चुके हैं।
विज्ञापन


वह जनता की बात समझेंगे और अपनी बात समझाएंगे और जो हो सकेगा वह कार्य करके जाएंगे। वह जो काम हो सकेगा उसे करवाएंगे भी। सबसे पहले उन्होंने मंच से सभी की लिखित शिकायतों को एकत्रित कराया और आश्वसन दिया कि वह सबकी सुनवाई करेंगे। वहीं भीड़ की जल्दबाजी पर चुटकी लेते हुए सीएम ने कहा कि जल्दी मत करो हरिद्वार पहुंचना है क्या। मंच से सीएम ने पूर्व की सरकारों के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती, पर्ची-खर्ची, ट्रांसफर पॉलसी, भ्रष्टाचार पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने मौके पर फैमिली आईडी भी बनवाई और जिनका जन्मदिन था उनको सम्मानित किया। मौके पर सीएम ने आयुष्मान चिरायु योजना के बारे में जानकारी दी और रोहतक का डाटा पेश किया। कुछ बुजुर्गों की पेंशन भी मौके पर बनवाई गई।

सोनीपत व झज्जर के दो मामलों पर सीएम ने कहा कि वह उनके जिले में मिले ताकि वह अधिकारियों के समक्ष उनकी समस्या का समाधान हो सके। वहीं सीएम ने दो बार जनता के एक साथ बोलने पर कहा कि सब्जी मंडी क्यों बना रहे हो, एक-एक करके बोलो।

बदली, भर्ती व सीएलयू पर उठाए सवाल
सीएम ने मंच से बदली, भर्ती व सीएलयू को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। खासतौर पर अध्यापकों की भर्ती में एजेंटों की कार्यप्रणाली को उन्होंने चुटीले अंदाज में सुनाया। सुनवाई के दौरान झाई रोया, पड़ौसी है, कै करेगी, डिप्टी मेयर आपकी पेंशन बनवाने की अभी उम्र नहीं है जैसी पंक्तियों से सीएम ने भीड़ को हंसाया।


आप नेता लवलीन टुटेजा को पुलिस ने नहीं करने दिया कार्यक्रम में प्रवेश

सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव लवलीन टुटेजा को पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया। वह साधु का भेष धारण करके पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सुबह से पुलिस निकलने नहीं दे रही थी। बड़ी मुश्किल से वह अंदर तक पहुंच पाए, लेकिन पुलिस ने बाहर कर दिया। लवलीन ने बताया कि उन्होंने 9 साल के लिए सवाल करना था कि शहर का क्या विकास हुआ है। भ्रष्टाचार चरम पर है और महिला सुरक्षित नहीं है। नौजवान के पास रोजगार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed