{"_id":"663dbe63ff452a0e900acafa","slug":"up-student-studying-in-rohtak-raped-on-pretext-of-marriage-denied-being-pregnant-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: शादी का झांसा देकर रोहतक में पढ़ाई कर रही यूपी की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: शादी का झांसा देकर रोहतक में पढ़ाई कर रही यूपी की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया इंकार
Fri, 10 May 2024 11:57 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 10 May 2024 11:57 AM IST
सार
रोहतक में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक छात्रा ने दी शिकायत में बताया कि 2013 में उसने एक तकनीकी संस्थान में दाखिला लिया था। एक दिन आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी से आकर रोहतक में आकर पढ़ाई कर ही छात्रा को सीनियर साथी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो भी बना ली। छात्रा ने गर्भवती होने पर शादी के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया। पीड़िता ने यूपी में जीरो एफआईआर दर्ज कराई, जिसे कार्रवाई के लिए रोहतक के सब्जी मंडी थाने में भेजा गया है। आरोपी ऋषभ मिश्रा झारखंड का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक छात्रा ने दी शिकायत में बताया कि 2013 में उसने एक तकनीकी संस्थान में दाखिला लिया था। उसी संस्थान में झारखंड निवासी ऋषभ मिश्रा पढ़ता था, जो सीनियर था। आरोपी ने कहीं से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उससे बात करने का प्रयास करने लगा। उसने ध्यान नहीं दिया। एक दिन आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने ठुकरा दिया। कहा कि वह अपने परिजनों की सहमति से ही शादी करेगी।
विज्ञापन
एक दिन आरोपी ने कहा कि उसके कमरे पर परिजन आए हुए हैं, उनसे मिलवाना है। वह जब आरोपी के कमरे पर पहुंची तो कोई नहीं मिला। आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर जबरन उसके शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही वीडियो भी बनाया। बोला, किसी को बताया तो जान से मार देगा। इसके बाद उसके पीरियड आने बंद हो गए। उसने जांच कराई तो वह गर्भवती मिली। उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया। आरोपी ने उसे नशीली दवाइयां देकर गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन