फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   UP's first innings reduced to 274

274 पर सिमटी यूपी की पहली पारी

Sat, 26 Feb 2022 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
UP's first innings reduced to 274
रोहतक के बंसीलाल क्रिकेट मैदान में रणजी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन असम के बालर की गेद पर शा?
रोहतक। चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में शुक्रवार को असम व उत्तर प्रदेश के बीच इलीट ग्रुप जी के रणजी मैच के दूसरे दिन भी गेंदबाज छाए रहे। पहले दिन 10 विकेट गिरे तो दूसरे दिन शाम का खेल समाप्त होने तक 11 विकेट गिरे। यूपी की पहली पारी असम से 9 रनों की बढ़त के साथ 274 रनों पर सिमट गई। शाम को असम ने बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर पांच रन बनाए। पहली पारी में असम ने 265 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान उतरी। मैच में शुरुआती बल्लेबाजों की जोड़ी से समर्थ सिंह ही 70 का स्कोर बना पाए। शेष असम के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सके और सभी जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए। शाम का खेल समाप्त होने तक टीम 274 का स्कोर बना पाई। यूपी का पहला विकेट 14 रन पर माधव कौशिक के रूप में गिरा। दूसरा विकेट 135 रनों पर समर्थ सिंह का, तीसरा विकेट प्रियम गर्ग के रूप में 142 रनों पर, चौथा विकेट अक्षदीप का 153 रन पर, पांच विकेट रिंकू सिंह का 162 पर, छठा विकेट 216 पर कर्ण शर्मा का, सातवां विकेट 247 पर ध्रुव जुरेल का, आठवां विकेट 252 पर शिवम शर्मा का, नौवां विकेट 268 पर यश दयाल व दसवां विकेट 274 रन पर आकिब खान का गिरा। असम के गेंदबाज मुखतार हुसैन ने 23 ओवरों में 2.21 की औसत से 51 रन देकर तीन विकेट झटके। रणजीत माली ने 24 ओवर में 56 रन, सिद्धार्थ ने 16 ओवर में 60 रन पर व रियान पराग ने 12 ओवर में 26 रन पर दो-दो विकेट चटकाए। हरदीप डेका ने 10 ओवर में 52 रन देकर एक विकेट झटका।
विज्ञापन

असम ने शाम का खेल समाप्त होने से पहले दूसरी पारी की बल्लेबाजी शुरू की। खेल समाप्त होने तक असम पांच रन पर एक विकेट गंवा चुका था। असम के शुरुआती बल्लेबाज शुभम मंडल शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। रिशव दाव ने 13 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोला है। पल्लव कुमार दास 19 गेंदों पर चार रन बटोर चुके हैं। शनिवार को मैच के तीसरे दिन एक विकेट पर पांच रन से आगे खेलते हुए असम के पास जीत के लिए बेहतर बढ़त बनाने का अवसर है। जबकि यूपी असम को कम स्कोर पर समेटने का प्रयास करेगी। मौसम में आए बदलाव से हवा में बढ़ी नमी इस काम को आसान बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मैच के दौरान यूपी के एक खिलाड़ी के पैर की नस खिंच गई। बल्लेबाजी करते समय नस खिंचने वह गिर पड़ा। उसे तुरंत उपचार देकर राहत पहुंचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed