फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Union Minister should resign from the post: Dr. Ashok

केंद्रीय मंत्री को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए : डॉ. अशोक

Tue, 12 Oct 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Union Minister should resign from the post: Dr. Ashok
पत्रकार वार्ता करते पूर्व सांसद अशोक तंवर । संवाद
सरकार जितनी जल्दी तीनों कृषि कानूनों को वापस लेगी उतनी जल्दी देश तरक्की के रास्ते पर लौटेगा। लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री कैलाश मिश्र के बेटे द्वारा किसानों की हत्या शर्मनाक है। उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि जांच प्रभावित न हो। ये बात सोमवार को अपना भारत मोर्चा के संरक्षक एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने मैना पर्यटक केंद्र में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता मानती है कि वे सत्ता से मिले हैं। आरोप लगाया कि हरियाणा में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। हर वर्ग के मन में डर का माहौल है। बेमौसम की बारिश से पहले ही धान और बाजरे की फसल खराब हो गई है। किसान जब नुकसान की भरपाई के लिए अफसरों के पास जाता है, तो उन्हें बीमा कंपनी के पास भेज देते हैं। बीमा कंपनियां किसानों से प्रीमियम ले लेती हैं लेकिन मुआवजा देना नहीं चाहती। कांग्रेस बिखर चुकी है। जनता आज मजबूत विकल्प ढूंढ रही है।
विज्ञापन

इस दौरान बिमल मिनोचा, राजेंद्र शर्मा, गुरमेज सिंह गुंदर, श्याम सिलाना, केसी शर्मा, जोगेन्द्र जांगड़ा, बनवारी लाल, रविन्द्र जाखड़, सहीराम रावत, राजीव त्यागी, आजाद सिंह तूर, प्रो. रण सिंह, सुभाष कौशिक, सतीश पांचाल, जगबीर जोगन खेड़ा, अभिषेक अहलावत, राजेंद्र सांगवान, बसंत, कृपाल सिंह गुलाटी, महेन्द्र बागड़ी, ओम मिनोचा, सुरेन्द्र सिंधु, संदीप मोखरा, बिजेन्द्र सांगवान, राजपाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed