फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Unemployed Youth took out unique procession to demand employment from government in Rohtak

Rohtak: सरकार से रोजगार मांगने निकली बेरोजगारों की बरात, बैंड बाजे के साथ चले सैकड़ों युवा

Sat, 14 Jan 2023 02:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 02:37 PM IST
सार

बेरोजगार यात्रा के लिए बराती मानसरोवर पार्क में इकट्ठा हुए। दोपहर 12 बजे तक यहां बड़ी संख्या में युवा पहुंच चुके थे। बैंड बाजे और घोड़ा बग्गी पहले से तैयार नजर आई। इसमें 15 ढोल वाले व दो बैंड टीम शामिल रही। 

विज्ञापन
Unemployed Youth took out unique procession to demand employment from government in Rohtak
रोहतक में बेरोजगारों ने निकाली बरात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेरोजगारों ने रोहतक में शनिवार को बैंडबाजे के साथ मानसरोवर पार्क से भाजपा के प्रदेश कार्यालय हुडा कॉम्प्लेक्स तक अनोखी बरात निकाली। भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद बेरोजगारोें ने मोड़ (सेहरा) फूंककर सरकार से रोजगार देने की मांग की। बरात की अगुवाई आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के साथ पेंशन कटने से आहत 102 वर्षीय दुलीचंद ने की।

विज्ञापन


बरात में शामिल होने के लिए युवक सुबह 11 बजे से ही मानसरोवर पार्क में जुटने शुरू हो गए थे। दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हो गए। बरात में बैंडबाजा, पांच घोड़ा बग्गी, 15 ढोल वाले व तीन बैंड टीम भी शामिल थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर दो बजे बरात मानसरोवर पार्क से डेढ़ किलोमीटर दूर भाजपा प्रांतीय कार्यालय हुडा कॉम्प्लेक्स के लिए निकली। बेरोजगार बराती घोड़ा बग्गी के अलावा कार, कैंटर, ट्रैक्टर में सवार होकर दुलीचंद व नवीन जयहिंद की अगुवाई में सेहरा बांधकर नाचते-गाते और नोट उड़ाते हुए करीब साढ़े तीन बजे भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपने सेहरों को फूंककर सरकार से रोजगार मांगा और चेतावनी दी कि अगर रोजगार नहीं मिला तो दोबारा से बरात निकालेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर भाजपा कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

बरात में दूल्हे को फटी बोरी की शेरवानी पहना बेरोजगारों ने मांगा रोजगार
बेरोजगारों की बरात निकालना जरूरी था। भाजपा नेता सत्ता में आने से पहले प्रदेशभर में सरकार बनने पर कुंवारों की शादी कराने व बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा करते फिरते थे। ये वादे आठ साल बाद भी अधूरे हैं। युवा खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। इसलिए बरात निकाल कर विरोध जताया जा रहा है। यह कहना है नवीन जयहिंद का। वे शनिवार को मानसरोवर पार्क से भाजपा प्रांत कार्यालय के बाहर तक निकाली गई बेरोजगारों की बरात को संबोधित कर रहे थे। बरात में शामिल बेरोजगार दूल्हे को फटी बोरी की शेरवानी पहनाकर बग्गी पर बैठकर बरात निकाली गई। 
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले कपड़े उतार कर सड़कों पर प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेता सरकार में मंत्री बनने के बाद जनता के बीच से ही गायब हो गए हैं। सरकार बनने पर पुलिस के जवानों को पंजाब पुलिस के समान वेतन देने का वादा पूरी तरह भुला दिया गया है। इससे पुलिस के जवानों में भी रोष है। जनता पहले से आहत है। उनकी कोई मांग व समस्या दूरी नहीं हुई है। महंगाई आसमान छू रही है। इस पर भी जरूरतमंदों के राशन कार्ड काट दिए गए। परिवार पहचान पत्र में गड़बड़ियां हैं। पेंशन लाभार्थियों की पेंशन काट दी गई है। बेरोजगारों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इन्हें रोजगार नहीं दिया जा रहा है।  

वयोवृद्ध दुलीचंद को लगाया थापा 
बेरोजगारों की बरात में 102 वर्षीय दुलीचंद भी शामिल हुए। बरात में सबसे वयोवृद्ध व्यक्ति को थापा लगाया गया। शादी की इस रस्म को निभाती महिलाओं ने गीत भी गाए। 

फटी बोरी को बनाया दूल्हे ही शेरवानी 
बेरोजगारों की बरात अनोखी रही। इसमें सिर पर पगड़ी व माथे पर सेहरा बांधे दूल्हे खास आकर्षण का केंद्र रहे। बग्गी पर सवार होकर आया दूल्हा सोनू फटी बोरी की शेरवानी पहने नजर आया।


बरात में लोगों ने जमकर उड़ाए नोट 
बेरोजगारों की बरात में लोगों ने जमकर नोट उड़ाए। मानसरोवर पार्क से भाजपा कार्यालय तक गई बरात में 10, 20, 50 के नोट हवा में उड़ते नजर आए। इनमें ज्यादातर नोट बच्चों के चूरन वाले रहे। 

सुरक्षा के लिए तैनात रही पुलिस 
बेरोजगारों की बरात के चलते भाजपा प्रांत कार्यालय की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। शहर में भी मानसरोवर पार्क पर वर्दी के अलावा सादे कपड़ों में पुलिस के जवान तैनात रहे। सड़क पर भी जगह-जगह पुलिस पहरा रहा। पीसीआर बरात के आगे व पीछे गश्त पर पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed