फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Uncontrolled bus overturned, 20 workers injured

अनियंत्रित होकर बस पलटी, 20 श्रमिक घायल

Mon, 05 Apr 2021 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bus overturned, 20 workers injured
Uncontrolled bus overturned, 20 workers injured
गांव पहरावर के पास स्कूटी सवार दंपती को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस डिवाइडर पर चढ़कर सड़क के दूसरी ओर जा पलटी। इससे बस में सवार 20 श्रमिक घायल हो गए। वहीं, स्कूटी सवार दंपती भी घायल हो गए। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की सहायता से सभी को घायलों को तत्काल पीजीआई भिजवाया गया। जहां सभी उपचाराधीन है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजस्थान नंबर की बस बिहार से मजदूरों को लेकर कैथल अनाज मंडी जा रही थी। रविवार शाम करीब 6 बजे जब बस पहरावर के पास पहुंची तो वहां बस चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक किया और आगे निकल गया। आगे आने पर एक स्कूटी सवार दंपती जा रहे थे, जिनको बचाने के लिए बस चालक ने प्रयास किया, मगर स्कूटी को फिर भी टक्कर लग गई और दंपती प्रमिला व श्रीभगवान निवासी आसन सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं, बस डिवाइडर पर चढ़कर सड़क के दूसरी ओर जा पलटी। बस पलटने से 20 श्रमिक घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

ये श्रमिक हुए घायल : कर्मजीत, विनोद, पप्पू, मंगल दास, अमन कुमार, कपिल कुमार, सुमन कुमार, संजय यादव, अभिनव कुमार, जदौती शर्मा, अमित कुमार, महेंद्र, संतोष, जितेंद्र कुमार, रुद्र कुमार, दलीप कुमार, माखन, जितेंद्र, आनंद कुमार, अमीर साहनी आदि श्रमिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed