{"_id":"647ce471f92f367690081e44","slug":"uncle-nephew-kidnapped-from-ladhaut-chowk-blindfolded-and-beaten-rohtak-news-c-17-roh1018-169923-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लाढ़ौत चौक से चाचा-भतीजे का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लाढ़ौत चौक से चाचा-भतीजे का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर पीटा
Mon, 05 Jun 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। शहर के लाढ़ौत चौक से कार सवार युवकों ने टाटा मैजिक चालक व उसके चाचा का अपहरण कर लिया। उसके बाद अज्ञात स्थान पर ले जाकर आंखों पर पट्टी बांधकर पीटा। साथ में धमकी दी कि अगर मार्केट में गाड़ी दिखाई दी तो तुम दिखाई नहीं दोगे। वहीं पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक रिठाल नरवाल गांव के सुमित ने दी शिकायत में बताया कि वह और उसका चाचा सुरेंद्र टाट मैजिक व लोडिंग ऑटो चलाते हैं। दो जून को घर जा रहे थे। तभी गांव के युवक रिंकू उर्फ सुनील का फोन आया। बोल, मैं तुम्हारे साथ चलूंगा। सुखपुरा चौक के पास लाढ़ोत रोड पर आ जाओ। जब वे पहुंचे तो रिंकू कार लेकर खड़ा था। कार में कई युवक सवार थे। आते ही आरोपियों ने चाचा-भतीजे का अपहरण कर कार में बैठा लिया। इसके बाद मारपीट करते हुए अज्ञात स्थान पर ले गए। आरोपियों ने उन दोनों की आंखों पर पट्टी बांधकर पीटा। कहा कि अगर एक सप्ताह बाद गाड़ी मार्केट में दिखाई तो अच्छा नहीं रहेगा। इतना ही नहीं, पहले वह आरोपी के साथ काम करता था। उसके पैसे भी वह नहीं दे रहा है। मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। पुलिस ने अपहरण व मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।