{"_id":"62a8e76199d67f5d783a16f2","slug":"two-youths-of-shoura-kothi-snatched-purse-on-jhajjar-road-rohtakcity-news-rtk649558323","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौरा कोठी के दो युवकों ने छीना था झज्जर रोड पर पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौरा कोठी के दो युवकों ने छीना था झज्जर रोड पर पर्स
विज्ञापन
रोहतक। चार दिन पहले झज्जर रोड पर ऑटो में सवार महिला का पर्स छीनने के आरोप में पुलिस ने शौरा कोठी के दो युवकों दीपक व मंजीत को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं वाल्मीकि चौक पर चाकू दिखाकर मोबाइल व 200 रुपये की नकदी छीनने के आरोप में आंबेडकर नगर के युवक गौरव को काबू किया गया। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि विजय नगर निवासी राजबाला ने 10 जून को शिकायत दी थी कि वह दिल्ली की एक एनजीओ में नौकरी करती है। ड्यूटी पर जाने के लिए सुबह घर से निकली। काठमंडी से ऑटो में नए बस स्टैंड के लिए सवार हुई। झज्जर रोड पर बैंक के सामने पीछे से बाइक पर आए युवक उसका पर्स छीनकर ले गए। पर्स में करीब सात हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन व निजी कागजात थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शौरा कोठी के दो युवकों दीपक व मंजीत को काबू किया है। अब रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी।
चाकू दिखाकर मोबाइल छीनने का आरोपी पहुंचा न्यायिक हिरासत में
पुलिस के मुताबिक बिहार में पूर्णिया जिले के गांव चंदरही निवासी चंद्रदीप ने 12 जून को शिकायत दी थी कि वह हरि सिंह कॉलोनी नजदीक सुनारिया चौक पर किराए पर रहता है। साथ ही 13 साल से आईडीसी स्थित फैक्टरी में ऑपरेटर के तौर पर काम करता है। 12 जून को रात करीब साढ़े 9 बजे वाल्मीकि चौक रोहतक से पुल की साइड से नीचे पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पहले से खड़े एक युवक ने उसे रोक लिया। युवक ने चन्द्रदीप को कहा कि उसके साथ स्नैचिंग हुई है। जब तक शिकायतकर्ता कुछ समझ पाता, आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और चाकू दिखाकर मोबाइल व 200 रुपये की नकदी छीनकर ले गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव निवासी आंबेडकर कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।