फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two youths from Dadri and one from Bhiwani arrested for snatching a car

कार छीनने के आरोप में दादरी के दो व भिवानी का एक युवक गिरफ्तार

Fri, 27 Aug 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two youths from Dadri and one from Bhiwani arrested for snatching a car
पुलिस ने नवंबर 2020 में खेड़ी साध गांव के पास कार छीनने के आरोप में मनीष उर्फ बाबा व उमेश उर्फ पिस्तौल निवासी ईमलोटा चरखी दादरी और दिनेश उर्फ बल्लू निवासी सांगा, भिवानी को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को आईएमटी थाना पुलिस झज्जर से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। आरोपियों केे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उनके कब्जे से छीनी गई कार बरामद कर ली गई है। शुक्रवार को उन्हें अदालत में दोबारा पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस्माईला गांव निवासी राजकुमार ने नवंबर 2020 में दी शिकायत में बताया था कि वह अपने दोस्त अमित व अजय के साथ दोस्त की शादी में शामिल होने रोहतक आ रहा था। गांव खेड़ी साध के पास अमित व अजय गाड़ी से उतरकर सामान लेने चले गए। इसी बीच तीन युवक आए और एक ने राजकुमार पर पिस्तौल तान दी। जबकि दो युवक पीछे कार में घुसकर बैठ गए। इसके बाद राजकुमार को उतारकर तीनों युवक कार छीनकर ले गए। वीरवार को पुलिस ने आरोपी मनीष, उमेश व दिनेश को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों का पुराना रिकार्ड रहा है। वे अन्य वारदात में गिरफ्तार होने के बाद झज्जर जेल में बंद थे। मामले में पुलिस दो आरोपियों आशीष व सचिन उर्फ बीन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed