फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two youths died due to overturned of car in Rohtak of Haryana

Accident In Rohtak: तिलियार झील के पास दीवार से टकराकर पलटी कार, दो दोस्तों की मौत, दो घायल

Mon, 12 Sep 2022 10:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 10:59 PM IST
सार

मरने वालों में एक युवक रामगोपाल कॉलोनी तो दूसरा यूपी के महोबा का रहने वाला है। कार चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया है। आधी रात को हादसा हुआ। चारों दोस्त घूमने निकले थे। 

विज्ञापन
Two youths died due to overturned of car in Rohtak of  Haryana
राजेश और दीपक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में तिलियार झील के पास गढ़ी बोहर के नजदीक तेज गति से आ रही कार रविवार की रात दीवार से टकराकर पलट गई। हादसे में रामगोपाल कॉलोनी के युवक दीपक (25) व यूपी के महोबा निवासी राजेश (35) की मौत हो गई, जबकि बोहर के दो युवक राहुल व राकेश घायल हो गए। आईएमटी थाने में कार चालक राहुल के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाशचंद ने बताया कि रात करीब एक बजे सूचना मिली कि तिलियार झील पर्यटन केंद्र के पास सड़क हादसा हुआ है। थाने से टीम मौके पर पहुंची, जहां से मृतकों व घायलों को पीजीआई ले जाया जा चुका था। वहां मौजूद रामगोपाल कॉलोनी निवासी अशोक ने दी शिकायत में बताया कि उसकी दो लड़की व चार लड़के हैं।
विज्ञापन



राजेश की मौत के बाद पीजीआई के शवगृह में गमजदा पत्नी सुनीता के साथ परिजन। 

उसका बेटा दीपक (25) सर्विस स्टेशन पर नौकरी करता था। रविवार रात को जब खाना खा रहा था, तभी बोहर गांव का युवक राहुल आया और दीपक को अपने साथ कार में बैठाकर ले गया। देर रात सूचना मिली कि दीपक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह परिजनों सहित तिलियार झील के पास पहुंचे तो देखा कि बेटे दीपक व उसके दोस्त यूपी के महाराजपुर, महोबा निवासी राजेश के शव सड़क किनारे पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कार दीवार से टकराकर पलटी हुई थी। हादसे में घायल बोहर निवासी राहुल व राकेश को पीजीआई में दाखिल कराया जा चुका था। उसे पता चला है कि राहुल कार को तेज गति व लापरवाही से चला रहा था। उसकी लापरवाही के चलते दीपक व राजेश की मौत हुई है। राजेश यूपी के महोबा का रहने वाला था और रोहतक में दुकान पर नौकरी करता था। 

गैरेज में ठीक होने आई थी कार, पार्टी मनाने निकले थे चारों दोस्त 
पुलिस की जांच में पता चला है कि बोहर निवासी राहुल व राकेश एक गैरेज में काम करते हैं, जहां गुजरात के एक व्यक्ति की कार ठीक होने के लिए आई थी। रात को राहुल, राकेश, दीपक व राजेश पार्टी करने के लिए कार में सवार होकर निकले थे।  


दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिए हैं। साथ ही मृतक दीपक के पिता के बयान पर बोहर निवासी राहुल के खिलाफ लापरवाही से कार चलाने का केस दर्ज किया गया है। हादसे में राहुल व उसका दोस्त राकेश भी घायल है। दोनों के बयान दर्ज किये जाएंगे। - इंस्पेक्टर कैलाश चंद, थाना प्रभारी आईएमटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed