फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two youths arrested before gang war, eight pistols recovered

Rohtak News: गैंगवार से पहले दो युवक काबू, आठ पिस्तौल बरामद

Thu, 31 Oct 2024 03:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested before gang war, eight pistols recovered
रोहतक। दिवाली पर गैंगवार से पहले पुलिस ने दो युवकों को आठ पिस्तौल के साथ काबू किया है। दोनों युवक मध्य प्रदेश से पिस्तौल खरीदकर लाए थे। युवकों का छह माह पहले दूसरे ग्रुप से झगड़ा हुआ था। पुलिस को अंदेशा है कि युवक अपनी गैंग बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सीआईए द्वितीय वीरवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन




सीआईए द्वितीय प्रभारी सतीश कादयान ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली की बलियाणा-खेड़ी साध आउटर बाईपास पर पुल के नीचे एक कार खड़ी है। इसमें दो युवक हथियारों के साथ बैठे हैं। इस पर एएसआई संत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तैयार की गई। टीम ने दबिश देकर कार सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम लाखनमाजरा खंड के गांव खरैंटी निवासी मोहित और अंकित उर्फ टिंडा निवासी भगवतीपुर बताया। कार की तलाशी लेने पर सात पिस्तौल मिलीं, जबकि एक पिस्तौल अंकित के पास थी। पूछताछ में पता चला ये दोनों पहले भी गैंग बनाकर अपराधों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन






पुलिस ने आठ पिस्तौल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है अंकित और मोहित का करीब छह माह पहले पावर हाउस चौक पर दूसरे ग्रुप से झगड़ा हुआ था। अंदेशा है कि दोनों गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देने वाले थे। इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सतीश कादयान, प्रभारी सीआईए द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed