{"_id":"bcdd02bbf9a1610319be42290f4fe10d","slug":"two-worker-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से दो प्रवासी मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से दो प्रवासी मजदूरों की मौत
नारनौल/ब्यूरो।
Updated Wed, 11 Dec 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के नारनौल में जयपुर स्टेट हाईवे पर गांव मोहनपुर (नांगल चौधरी) के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के गांव खरदोती निवासी कनछेदीलाल (31) और गांव दरी (मध्यप्रदेश) निवासी झंडू (29) दो सप्ताह से गांव मोहनपुर में किराए पर रहकर राजमिस्त्री का काम कर रहे थे।
बुधवार सुबह सात बजे कनछेदीलाल और झंडू शौच के लिए गांव के पास से गुजर रहे जयपुर स्टेट हाईवे की दूसरी तरफ गए थे। वापस लौटते समय दोनों वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को नांगल चौधरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।
यहां से उन्हें नारनौल रेफर कर दिया गया लेकिन नारनौल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।