फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two teams from the Anti-Narcotic Cell, Jhajjar, arrested two accused individuals from separate

Rohtak News: एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2026 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Two teams from the Anti-Narcotic Cell, Jhajjar, arrested two accused individuals from separate
झज्जर, एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीमों ने थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी मातनहेल क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान छुछकवास निवासी बलजीत और सासरौली निवासी अजीत के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से 5-5 किलो, यानी कुल 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन


सेल प्रभारी उप निरीक्षक रिषिपाल ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बलजीत चूरा पोस्त बेचने इमलोटा मोड, मातनहेल आएगा। टीम ने मौके पर निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद कमर पर पिट्ठू बैग लिए एक व्यक्ति पैदल आता दिखा। पूछताछ में उसने अपना नाम बलजीत बताया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर बैग से 5 किलो चूरा पोस्त मिला।
विज्ञापन


दूसरे मामले में उप निरीक्षक नरेंद्र की टीम को सूचना मिली कि अजीत सासरौली माइनर, मातनहेल-सासरौली रोड पर नशा लेकर आने वाला है। निगरानी के दौरान पिट्ठू बैग लिए पैदल आ रहे अजीत को पकड़ा गया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में बैग की तलाशी में 5 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना साल्हावास में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों को झज्जर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनसे नशे की खरीद-फरोख्त और इस धंधे से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed