फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two smugglers carrying liquor from Panipat to Gujrat arrested in traveler bus, arrested at Makdouli toll

ट्रैवलर बस में तहखाना बना पानीपत से गुजरात शराब ले जा रहे दो तस्कर मकड़ौली टोल पर गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2020 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers carrying liquor from Panipat to Gujrat arrested in traveler bus, arrested at Makdouli toll
अवैध शराब के खिलाफ जिला पुलिस की सख्ती से कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कार्रवाई के अंतर्गत सीआईए टू ने सूचना मिलने पर गुजरात नंबर की एक ट्रैवलर बस को शराब की 54 पेटियों के साथ पकड़ा है। बस के चालक व परिचालक को गिरफ्तार कर वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। खास बात यह है कि बस के फर्श के नीचे तहखाना बनाकर शराब की पेटियां भरी हुई थी। प्रभारी सीआईए-2 एसआई नरेश कुमार ने बताया कि 23 सितंबर की शाम को मुख्य सिपाही दिनेश कुमार के नेतृत्व में सीआईए-2 टीम गश्त पर मौजूद थी। गश्त के दौरान सूचना मिली कि ट्रैवलर बस में दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर पानीपत की तरफ से आएंगे व गुजरात जाएंगे। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए-2 टीम ने आउटर बाईपास लाढ़ौत चौक पर नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान ट्रैवलर बस नंबर जीजे-18एवी-7000 को रोककर चेक किया गया। बस चालक की पहचान जवान सिंह निवासी गांव अदवांस जिला उदयपुर (राजस्थान) व परिचालक की पहचान भगवंत सिंह पुत्र उदयसिंह निवासी गांव वल्ली जिला उदयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर बस से अलग-2 मार्कों की 54 पेटी शराब अंग्रेजी बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

खुला तहखाना तो उजागर हुआ राज
पुलिस ने बस को रुकवा तो लिया लेकिन तलाशी लेने पर बस में कहीं भी शराब नजर नहीं आई। इस पर पुलिस ने एकांत में खड़ा करवाया और गहन तरीके से बस की तलाशी ली। इस दौरान बस के कई हिस्सों को पुलिस ने खुलवाया। लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। आखिर में पुलिस ने बस के फर्श के एक हिस्से को बजाया तो वहां कुछ होने का अंदेशा हुआ। इस पर औजारों से फर्श को खुलवाया। इसके बाद फर्श के उस वजनी हिस्से को उठाने में भी पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फर्श का हिस्सा उठाने के बाद जो पुलिस ने देखा, वह काफी चौंकाने वाला था। उस हिस्से का तहखाना बना कर शराब की पेटियां भरी गई थी। तहखाने से अंग्रेजी शराब की कुल 54 पेटियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

गुजरात में शराब पहुंचाने पर चालक व परिचालक को मिलते हैं 5 से 10 हजार रुपये
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें यह बस पानीपत की एक सुनिश्चित जगह पर खड़ी मिली थी। बस में पहले से ही तहखाना बनाकर शराब भरी गई थी। बस को पानीपत से गुजरात तक ले जाने के लिए उन्हें 5 से 10 हजार रुपये मिलने थे। आरोपियों ने बताया कि गुजरात ड्राई एरिया है, ऐसे में वहां पर शराब तस्करी कर पहुंचाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed