{"_id":"680002f2ece55f598601d107","slug":"two-schools-sealed-in-the-sample-200-students-shifted-to-government-schools-rohtak-news-c-17-roh1020-635658-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सैंपल में दो स्कूल सील, 200 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में किए शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सैंपल में दो स्कूल सील, 200 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में किए शिफ्ट
विज्ञापन
16कलानौर01-कलानौर स्थित निजी स्कूल के सूचना पट पर लगी पुस्तक विक्रेता की जानकारी। संवाद
कलानौर(रोहतक)। खंड में चल रहे गैर मान्यता स्कूलों पर शिक्षा विभाग का शिकंजा कसना जारी है। इसी कड़ी में सैंपल गांव में बगैर मान्यता चल रहे दो निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग ने बुधवार को सील कर दिया। स्कूल के 200 बच्चों को आसपास के सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल ने बताया कि विभाग ने विशेष टीम बनाई है। कलानौर खंड में शिक्षा विभाग ने पहले चरण में ऐसे 18 स्कूलों की पहचान की है। ये बगैर मान्यता नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे हैं। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में बगैर मान्यता चल रहे निजी स्कूलों में हड़कंप मच गया।
बीईओ सुनीता चहल ने बताया कि सील किए गए एक स्कूल की मान्यता कहीं और की थी। दाखिले व पढ़ाई किसी अन्य स्कूल में कराई जा रही थी। जब टीम निरीक्षण करने पहुंची तो जांच में पाया कि छात्रों के दाखिले किसी अन्य स्कूल में किए गए हैं। बच्चों को अन्य गांव में पढ़ाया जा रहा है। इस पर स्कूल को विभाग ने सील कर दिया। इस टीम में प्राचार्य देवेंद्र कटारिया, कर्मवीर खत्री, प्रोफेसर संजय, प्रोफेसर कर्मवीर राठी शामिल रहे।
विज्ञापन
माॅडल स्कूल में चिह्नित दुकानों से किताबें लेने का नोटिस
खंड में अनाज मंडी रोड स्थित माॅडल स्कूल में अभिभावकों के लिए नोटिस बोर्ड पर दो चिह्नित दुकानों से किताबें लेने का नोटिस चस्पा किया गया है। इसमें अभिभावकों को बच्चों के स्कूल की किताबें लेने के लिए कहा गया है, जबकि शिक्षा विभाग के नियम अनुसार कोई भी निजी स्कूल विशेष दुकान से बच्चों को वर्दी या पुस्तक लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है।
किसी भी अभिभावक को बाध्य नहीं किया गया है। अभिभावक कही से भी किताबें ले सकते हैं। कलानौर छोटा कस्बा है। इसे लेकर अभिभावकों को सिर्फ बताया गया है कि इन स्थानों पर मिल सकती है।
-प्रवीण खुराना, प्राचार्य, माडल स्कूल कलानौर।
अभिभावकों की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हमारी टीम स्कूलों की जांच कर रही है। यदि इस तरह की शिकायत है तो वीरवार को टीम के साथ जाकर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-सुनीता चहल, खंड शिक्षा अधिकारी।