{"_id":"6158bfe38ebc3e1dd3696635","slug":"two-masons-fell-from-a-four-storey-building-under-construction-at-chhoturam-chowk-died-rohtak-news-rtk625859474","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटूराम चौक पर निर्माणाधीन चार मंजिला भवन से गिरे दो राजमिस्त्री, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटूराम चौक पर निर्माणाधीन चार मंजिला भवन से गिरे दो राजमिस्त्री, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के छोटूराम चौक के नजदीक हरिनगर में चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग से नीचे गिरकर दो राजमिस्त्री की मौत हो गई। एक बिहार के भागलपुर तो दूसरा मुंगेर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों शवों को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। रविवार को परिजनों के बिहार से आने के बाद बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बिहार के भागलपुर जिले के गांव नंदबोलिया निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसका भाई गौतम (38) सात साल से रोहतक में रह रहा था और चिनाई मिस्त्री का काम करता था। सुनारिया चौक के ठेकेदार सुनील कुमार ने छोटूराम चौक के नजदीक हरिनगर वाली गली में एक भवन के निर्माण का ठेका लिया हुआ है। अब उसकी लिपाई का काम चल रहा था। गौतम बिहार के मुंगेर जिला निवासी उत्तम (27) के साथ शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे काम पर पहुंचा। दोनों चार मंजिला भवन के बाहर लगी शटरिंग पर चढ़कर काम शुरू कर रहे थे। धर्मेंद्र का आरोप है कि अचानक शटरिंग टूट गई। इसके बाद गौतम व उत्तम पक्की गली में जमीन आ गिरे। नीचे ईंटें भी पड़ी थीं। नीचे गिरने से दोनों के सिर फट गए और खून बहने लगा। प्रत्यक्षदर्शियाें ने बताया कि घटना के समय ही दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाकर आर्य नगर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। इसके बाद शव पीजीआई के डेड हाउस में पहुंचाए गए।
गौतम को 12 अक्तूबर को करनी थी बेटी की शादी
बिहार निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसका भाई गौतम के चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी की 12 अक्तूबर को शादी होनी है। भाई शादी के लिए पैसे की व्यवस्था कर रहे थे, लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था। क्या पता था कि वे बेटी का कन्यादान नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
परिजनों के बयान देने पर ही होगी कार्रवाई
मृतक गौतम के भाई ने आरोप लगाया कि शटरिंग मजबूत करने के लिए कहा गया था, लेकिन लापरवाही बरती गई। इससे हादसा हो गया है। हालांकि लिखित में पुलिस को गौतम की पत्नी ही आकर बयान देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। उधर, उत्तम का भाई भी बिहार से चल चुका है। दोनों के परिजनों देर रात तक रोहतक पहुंचने की संभावना है।
भवन मालिक और ठेकेदार से मांगा रिकॉर्ड
चिनाई मिस्त्री बिहार निवासी गौतम व उत्तम का शव पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है। दोनों के परिजन बिहार से आ रहे हैं, जिनके देर रात तक यहां पहुंचने की संभावना है। अब संतुलन बिगड़ने से दोनों मिस्त्री नीचे गिरे या शटरिंग टूटी है, यह तो बयान दर्ज होने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल भवन मालिक संदीप व ठेकेदार सुनील से पूरा रिकॉर्ड मांगा गया है।
- कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी आर्य नगर थाना