फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   two lac fifty thousand cheating with father

बेटे ने कर दिया है एक्सीडेंट, थाने में केस निपटवाने को लगेंगे रुपये, ऐसा बोल पिता से ठग लिए ढाई लाख

Sun, 05 Jul 2020 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
two lac fifty thousand cheating with father
रोहतक। आर्य नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से उसके बेटे से एक्सीडेंट होने के बाद थाने से केस निपटवाने के नाम पर ढाई लाख रुपयों की ठगी कर ली है। ठग ने व्यक्ति को अपनी बातों में इतना उलझा दिया कि उसने तत्काल प्रभाव से बैंक से ढाई लाख की नकदी निकलवा कर उसे दे दी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आर्य नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में भोला नाथ निवासी आर्य नगर बहीस्तीपुरा ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह सिंडीकेट बैंक के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां एक अंजान व्यक्ति आया, जिसने भोला नाथ को कहा कि तेरे लड़के ओमप्रकाश से किसी लड़के का एक्सीडेंट हो गया है। ओमप्रकाश के खिलाफ नोएडा में केस दर्ज है। केस निपटवाने के नाम के लिए ढाई लाख रुपये लगेंगे। भोलानाथ यह सुन डर गया व उसके बहकावे में आ गया। जिसके बाद वह पीएनबी बैंक से ढाई लाख रुपये निकलवाने चला गया। उक्त शख्स बैंक के बाहर ही खड़ा हो गया। जब भोला नाथ रुपये निकलवा कर बाहर आ रहा था तो उसके पीछे बैंक का कर्मचारी भी साथ आया। जिसने बैंक के बाहर खड़े व्यक्ति से पूछा कि वह कौन है। जिस पर उसने बैंक कर्मचारी को बताया कि वह भोलानाथ का भतीजा है। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति भोला नाथ को ऑटो में बैठाकर टीबी अस्पताल के पास ले गया। जहां ले जाने के बाद उसने भोला नाथ से ढाई लाख रुपये ले लिए। साथ ही उसने भोला नाथ का मोबाइल फोन भी यह कह कर ले लिया कि उसे उसके बेटे से बता करनी होगी तो वह कर लेगा। वह अज्ञात व्यक्ति अपना नाम रामेश्वर बता रहा था। भोलानाथ ने बताया कि जब वह रुपये निकलवा रहा था तो उस दौरान उसने अपने बेटे से भी बात की थी। कुछ देर बाद भोला नाथ का भतीजा सुरेश कालड़ा भी उसके पास आया और उसने बताया कि ओमप्रकाश ने कोई रुपये नहीं मंगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed