{"_id":"491857de183e278331f9d7a6f5d7303b","slug":"two-killed-in-car-bus-collision-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बस की टक्कर में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-बस की टक्कर में दो की मौत, एक घायल
रोहतक
Updated Sat, 24 May 2014 03:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मायना के पास स्थित जलेबी मोड़ पर कार और बस की टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे पीजीआई से दिल्ली रेफर किया गया है। सड़क पर एक गड्ढे से बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी डिवाइडर से टकराई और उछलकर दूसरी तरफ चली गई।
दूसरी ओर दिल्ली की तरफ से आ रही एक निजी बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की छत उखाड़कर युवकों को निकाला और पीजीआई पहुंचाया। पीजीआई में दो को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीसरे को दिल्ली रेफर किया गया है।
रोहतक में पुरानी आईटीआई के पास रहने वाला मुकुल, बहादुरगढ़ निवासी भारत और भिवानी निवासी हिमांशु तीनों दोस्त थे। बृहस्पतिवार रात को वे भारत की एसेंट कार में सवार होकर भिवानी से गांव मायना की तरफ जा रहे थे। जलेबी मोड़ के नजदीक सड़क पर गड्ढे से बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
संतुलन बिगड़ने के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकराई और उछलकर दूसरी तरफ चली गई। दूसरी ओर जाने पर दिल्ली की ओर से आ रही एक निजी बस ने कार को टक्कर मार दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीजीआई में चिकित्सकों ने मुकुल व भारत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हिमांशु की हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो शायद हिमांशु की भी मौत हो जाती। पुलिस ने समय पर पहुंच कर उसे पीजीआई भिजवाया, जिसके कारण उसे समय पर उपचार मिल गया और उसकी जान बच गई। सदर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि कार के दरवाजे भी नहीं खुल रहे थे। तीनों युवक अंदर लहूलुहान हालत में फंसे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने कार की छत को ऊपर से उखाड़ा और तीनों को बाहर निकाला।